Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी मानिकपुरी भी हुई शामिल!

    July 23, 2026

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    July 23, 2026

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार-गुरु सौरभ साहेब व डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
    Blog

    सुशासन तिहार-गुरु सौरभ साहेब व डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 29, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार-गुरु सौरभ साहेब व डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    आरंग। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ग्राम जरौद(क) के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सीधे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब, नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, जनपद सभापति लुकेश साहू, अमर राजेंद्र मंडले, संजय धृतलहरे, प्रीतम साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राकेश चंद्राकर, पूर्व सभापति गोविंद साहू एवं अनिल सोनवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता के.के. भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।वहीं सरपंच प्रतिनिधियों में भेषन लाल साहू, श्रीमती रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी, श्रीमती अंजू शशिकांत बंजारे, श्रीमती लक्ष्मी साहू, ओमप्रकाश लोधी, श्रीमती प्रिया चंद्राकर, भागवत साहू, श्रीमती कमलेश्वरी बांधे, श्रीमती दामिनी मिर्झा, हरिराम साहू, श्रीमती चेतन साहू एवं हेमंत लहरी सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तिलक राम, बसंती चंद्राकर, लीला ध्रुव,नरेन्द्र लल्ला साहनी, दौलत साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर उमाकांत बांधे भी मौजूद रहे।सुशासन तिहार के दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, पेयजल संकट, बिजली कटौती, राशन कार्ड, राशन वितरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति सौरभ गुरु ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है। जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि सीधे गांवों में पहुंचेंगे, तभी अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा और समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। गांवों में बेहतर सड़क, शिक्षा, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सहज और संवेदनशील व्यवहार से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार की पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी मानिकपुरी भी हुई शामिल!

    July 23, 2026

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    July 23, 2026

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    July 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी मानिकपुरी भी हुई शामिल!

    Rekhraaz SahuJuly 23, 20261 Views

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.