Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद
    Blog

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 23, 2026156 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    आरंग। ग्राम पंचायत गुखेरा में गुरुवार को अपार भव्यता, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पारंपरिक ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन हुआ। तड़के से ही माता के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोक आस्था का केंद्र बनी माता रानी के दरबार में भक्तों ने चुनरी, श्रीफल और विशेष भोग-प्रसाद अर्पित कर मन्नतें मांगी। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है, जिसके चलते ग्रामीण इस आयोजन को पूरे साल का सबसे बड़ा त्यौहार मानकर हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस पावन अवसर पर भव्य मड़ाई मेले का भी आयोजन किया गया, जहां बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मीठा नमकीन फेंसी बाजार और मनोरंजन के साधन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। ग्राम पंचायत की सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी ने बताया कि माता पहुंचनी और मड़ाई मेले में संपूर्ण क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय और बढ़-चढ़कर सहभागिता देखने को मिली। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय उपसरपंच गंगा घासीराम कुर्रे, पंच गण पार्वती रेखराज देवांगन , कुशाल देवांगन, गुलस्पा पुरुषोत्तम रात्रे,डेविड ढीढी, बूगाला दशरु कुर्रे,सनत कुमार बघेल, केवरा भोला यादव ,रोहित बघेल ,गोवर्धन करकेल ,गायत्री दीनदयाल कुर्रे आदि समस्त ग्रामीणों तथा पुलिस प्रशासन का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.