26वीं राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में यहां की बालिकाएं करेंगी रायपुर जोन का प्रतिनिधत्व
आरंग। राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी खेल प्रतियोगिता दिनांक 26/07/2026 से 30/07/2026 तक जशपुर नगर में आयोजित होने वाली है ।स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा विद्यालय में खेल मैदान की मूलभूत की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के बावजूद 17 वर्ष बालिका टीम रायपुर संभाग से प्रतिनिधित्व करेंगी । इस सुअवसर में शाला विकास समिति के सदस्य, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पटले, वरिष्ठ शिक्षक आज्ञाराम ठाकुर,टीपू लाल वर्मा, श्रीमती खुशबू जलक्षत्री,सुधा वर्मा, हिमानी निषाद, स्मिता साय, विकास खण्ड खेल अधिकारी राकेश कुमार प्रधान, हांकी कोच अंथ्रेस मिंज एवं समस्त शिक्षकवृन्द ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।राज्यस्तरीय खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-प्राची कोल,श्रद्धा साहू, फाल्गुनी साहू, मेघा साहू ,गीतिका साहू, विधि साहू, गंगा साहू, जमुना साहू, जानवी यादव, मुग्धा साहू, वसुंधरा साहू, रेमा साहू, वंदना साहू, योगेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, रेणुका साहू।
विनोद गुप्ता-आरंग



