Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    July 23, 2026

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    July 23, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में यहां की बालिकाएं करेंगी रायपुर जोन का प्रतिनिधत्व

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”
    Blog

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 23, 20265 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    आरंग। बद्री प्रसाद लोधी शास. महाविद्यालय आरंग में आज B.Sc. प्रथम वर्ष (बायो एवं गणित समूह) के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक-दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम (अभिमुखीकरण कार्यक्रम) का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल, शैक्षणिक नियमों, प्रयोगशालाओं एवं विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना था।​कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.अभया रा. जोगलेकर एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. साधना दीक्षित द्वारा नव प्रवेशित छात्रों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर किया गया।​प्राचार्य महोदया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, उच्च अनुशासन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. साधना दीक्षित द्वारा विज्ञान संकाय के समस्त विषयों एवं प्रायोगिक कक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुश्री भावना पुरबिया द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), क्रेडिट सिस्टम, परीक्षा योजना, उपस्थिति के नियमो की विस्तार से जानकारी दी गई। भुनेश्वर साहू एवं ज्ञानेश शुक्ला द्वारा छात्रों को जनेरिक इलेक्टिव विषय के चयन और बहुविषयी चुनाव के लाभ के संबंध में जानकारी दी गयी। आदित्य हरिहरनो द्वारा ग्रंथालय के नियमों एवं क्रीड़ा अधिकारी सुश्री रीना ध्रुव द्वारा महाविद्यालय में स्पोर्ट्स की सुविधाओं और विद्यार्थियों के जीवन मे खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ इंदु सोनी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती विभा सतपथी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    July 23, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में यहां की बालिकाएं करेंगी रायपुर जोन का प्रतिनिधत्व

    July 23, 2026

    समोदा नगर पंचायत में 03 मनोनीत एल्डरमेनो ने ली शपथ-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी शुभकामनाये

    July 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    Vinod GuptaJuly 23, 20263 Views

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद आरंग। ग्राम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.