Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अब हमारे शांत कस्बों में भी पैर पसारने लगा महानगरों जैसा खौफनाक अपराध-डॉ शिवकुमार डहरिया
    Blog

    अब हमारे शांत कस्बों में भी पैर पसारने लगा महानगरों जैसा खौफनाक अपराध-डॉ शिवकुमार डहरिया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 29, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अब हमारे शांत कस्बों में भी पैर पसारने लगा महानगरों जैसा खौफनाक अपराध-डॉ शिवकुमार डहरिया

    ​आरंग। रायपुर से सटे मंदिरहसौद इलाके से बीते 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की गुमशुदगी का पुलिस ने जो दिल दहला देने वाला खुलासा किया है, उसने छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज पानी के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से उसके शव को महासमुंद जिले में महानदी के किनारे रेत में दफना दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के सामने आने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विष्णुदेव साय सरकार की लचर कानून-व्यवस्था पर जोरदार तंज कसते हुए तीखा हमला बोला है।​डॉ. डहरिया ने इस नृशंस हत्याकांड पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के राज में अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर रह गया है और न ही कानून का। जो खौफनाक वारदातें कभी बड़े-बड़े महानगरों में सुनने को मिलती थीं, वैसी दिल दहला देने वाली हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने की घटनाएं अब हमारे छोटे-छोटे कस्बों और शांत ग्रामीण इलाकों में आम हो चुकी हैं। मंदिरहसौद और आरंग जैसे क्षेत्र, जो हमेशा अपनी शांति और सौहार्द के लिए जाने जाते थे, वे आज अपराधियों के गढ़ में तब्दील होते जा रहे हैं। भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि इस मामले में जो राजनीतिक सांठगांठ सामने आ रही है, वह बेहद शर्मनाक है। सरकार के खिलाफ माहौल बिगड़ता देख और खुद को बचाने के लिए अपराधियों का सत्ताधारी दल की शरण में जाना और भाजपा ज्वाइन करने वाले आरोपियों का नाम सामने आना यह साफ करता है कि अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है। जब रक्षक ही भक्षकों को अपनी पार्टी में पनाह देने लगेंगे, तो राज्य में कानून का इकबाल कैसे बुलंद होगा। पुलिस भले ही तकनीकी जांच और ‘जीरो कायमी’ कर अपनी औपचारिकता पूरी कर रही हो, लेकिन सच तो यह है कि इस सरकार की अपराध रोकने की इच्छाशक्ति ही पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है और गृह विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।भुनेश्वर यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले मुख्य आरोपी समेत इस हत्याकांड में शामिल सभी चारों दोषियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के कठोरतम दंड दिया जाए। उन्होंने इस मामले की त्वरित सुनवाई के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को चेताया कि वह अपनी नींद से जागे और छत्तीसगढ़ की शांति को भंग करने वाले इन अपराधियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई करे कि दोबारा किसी मासूम की जान लेने की हिम्मत कोई न कर सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Rekhraaz SahuJune 16, 20262 Views

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.