17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप-आरंग ब्लॉक एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराते टीम ने लहराया परचम-जीते 03 पदक…
आरंग। 17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप 2026 मे रायपुर जिला के आरंग ब्लॉक एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराते सरस्वती ज्ञान डीप स्कूल को 3 पदक मिला है।छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा 17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप जो दिनांक 20 मई से 25 मई 2026 को सेन्ट पैलोटी इंटरनेशनल रेसीडेंसी स्कूल डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया, विभिन्न जिलों से लगभग 800 खिलाड़ियों विभिन्न वजन वर्ग एवं आयु वर्ग ताऊलू एवं शांशु इवेंट में भाग लिया।आरंग ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैडल अपने नाम किये 01 गोल्ड 01 सिल्वर 01 ब्रोंज मेडल विजेताओं के नाम और इवेंट इस प्रकार है टीम मे ( दाऊशू तलवार ) गोल्ड मेडल – अदिति सिंह , एंजेल वर्मा , ( नानगून स्टीक ) सिल्वर मेडल – परिधि राजपूत , अपर्णा कश्यप , गरिमा पाल , ( शांशु फाइट ) ब्रोंज मेडल – समुद्र राज बंजारे। इन सभी खिलाड़ियों को रायपुर वुशू संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, स्कूल निदेशक अनूप नाथ योगी सर, स्कूल प्रिंसिपल देव कुमारी मैडम, कोच अब्दुल रहीम खान, गर्ल्स कोच कोपल योगी, ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
विनोद गुप्ता-आरंग



