Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»इस वार्ड में 03.50 लाख रु की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का डॉ संदीप जैन ने किया भूमिपूजन
    Blog

    इस वार्ड में 03.50 लाख रु की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का डॉ संदीप जैन ने किया भूमिपूजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 27, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस वार्ड में 03.50 लाख रु की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का डॉ संदीप जैन ने किया भूमिपूजन

    ​आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा शहरी विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 15 रविदास नगर के रहवासियों को लंबे समय से हो रही जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। वार्ड के भीतर खेमा के घर से लेकर बलराम के घर तक बनने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन द्वारा किया गया। ₹3.50 लाख की लागत से स्वीकृत इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि आरंग के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना हमारी परिषद का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में जल निकासी की समस्या से नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते नालियों और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गुणवत्ता के साथ इस कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।इस विकास कार्य के शुभारंभ अवसर पर चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के. के. भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने नारियल फोड़कर और गैंती चलाकर कार्य की शुरुआत की। इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष गणेश साहू, खूबचंद साहू, नरेन्द्र लल्ला साहनी, टिकेश्वर धृतलहरे, नागेश सोनवानी, सुरेश निषाद और अशोक यादव सहित वार्ड के प्रमुख नागरिक मौजूद थे।रविदास नगर में विकास कार्य की शुरुआत होने पर वार्ड की महिलाओं और युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यक्रम में द्रोपती मिर्धा, गौरी भाई सोनवानी, ललिता रात्रे सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे, जिन्होंने इस जनहितैषी कार्य के लिए नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.