Author: Vinod Gupta

सुशासन तिहार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी में लगाया चौपाल-पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान आरंग।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी के बाजार चौक में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित…

Read More

सुशासन तिहार-मुख्यमंत्री पहुचे ग्राम कोसरंगी-आर्थिक सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति का किया अवलोकन… स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित कर ग्रामीणों को दिया वैधानिक अधिकार, बिहान समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी आरंग।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी पहुंचकर ग्रामीण विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चौपाल कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को पट्टे वितरित कर उन्हें वैधानिक अधिकार प्रदान किए, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित आजीविका सेवा केंद्र का निरीक्षण…

Read More

आरंग-40 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल आरंग।22 मई 2026।थाना आरंग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 40 पौवा देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है।22 मई को कृषि मंडी के सामने कलई रोड आरंग के पास से आरोपी मदन मांडले, 55 वर्ष, निवासी बरछा थाना आरंग को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब ‘शेरा’ जब्त की गई।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।विनोद गुप्ता-आरंग

Read More

आरंग-3.6 किलो गांजे के साथ उड़ीसा का तस्कर और आरंग की महिला गिरफ्तार आरंग, 22 मई 2026। थाना आरंग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के तस्कर और आरंग की एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.6 किलोग्राम गांजा व मोटरसाइकिल जब्त की गई।22 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। काटाभांजी, उड़ीसा से रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन से आंरग स्टेशन पर उतरे रूनू नाग, 30 वर्ष, निवासी वार्ड-09 काटाभांजी, जिला बलांगीर उड़ीसा और प्रियांशी नागरे, 20 वर्ष, निवासी देवारपारा आरंग को पकड़ा गया। दोनों देवार मोहल्ला…

Read More

श्री रामचरित मानस महायज्ञ की तैयारी पूरी-कल 23 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा… आरंग। धर्म नगरी आरंग में कल 23 मई से होने वाले श्री रामचरित मानस महायज्ञ की तैयारी लगभग पूरा हो गया है। श्री राम चरित मानस महायज्ञ की शुरुवात कल 23 मई को दिव्य कलश यात्रा के साथ होगी। आयोजक समिति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम 04बजे से श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजन अभिषेक कर दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो महामाया मंदिर के पवित्र कुंड से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुचेगी।कलश यात्रा श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर से मछली…

Read More

ज्ञानभारतम मिशन’ को फिर मिली बड़ी सफलता-मिली 111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित दुर्लभ पांडुलिपियां आरंग। ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी आरंग, जो राजा मोरध्वज की प्राचीन नगरी के रूप में विख्यात है, एक बार फिर अपनी प्राचीन सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को लेकर सुर्खियों में है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वार संचालित ‘ज्ञानभारतम मिशन के तहत आरंग में सर्वे टीम को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहाँ के ब्राह्मण पारा निवासी 64 वर्षीय आचार्य दिलीप शर्मा के घर से लगभग 111 वर्ष पुरानी अत्यंत दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं।ये अमूल्य पांडुलिपियां आचार्य दिलीप शर्मा के दादा, अपने समय…

Read More

भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि-युवा कांग्रेस ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर ​आरंग।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस भवन आरंग में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके बलिदान और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।इसी कड़ी में रायपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आरंग के महामाया पारा में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘रक्तदान-महादान’…

Read More

गौ तस्करी पर आरंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-टाटा मैजिक से गौवंश की तस्करी करते 02 नाबालिग सहित 05 गिरफ्तार ​आरोपी संजय टंडन पहले भी जा चुका है गौ-तस्करी के मामले में जेल, पंधी के कच्चे रास्ते पर दबोचे गए आरोपी ​आरंग।आरंग पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गौवंश की तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंधी जाने वाले कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर एक टाटा मैजिक वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 4 बैलों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित कुल 5 आरोपियों…

Read More

काम की खबर-केंद्रीय विद्यालय आरंग में सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रारंभ-जानिए अंतिम तिथि सहित विस्तृत जानकारी आरंग। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय ग्रुप केंद्र, सी आर पी एफ़ आरंग में बालवाटिका 1, बालवाटिका -2, बालवाटिका-3, कक्षा 1 से 5 तक में प्रवेश हेतु पंजीकरण आवेदन 16.05.2026 (शनिवार) से लिया जा रहा है।अंतिम तिथि दिनांक 25.05.2026 (सोमवार) दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण हेतु प्रपत्र (Registration form) एवं आवश्यक दस्तावेज़ विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।विधिवत भरे हुए पंजीकरण प्रपत्र को सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की सत्यापित प्रति…

Read More

‘जनसेवा प्रथम’ के संकल्प के साथ चंदखुरी पहुँचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-सुशासन तिहार में बोले-अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चंदखुरी में बुधवार को ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘संवाद से समाधान शिविर’ में जनसेवा का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस भव्य शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करना था। शिविर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संवेदनशीलता के साथ…

Read More