Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त खनिज विभाग के लगातार कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन पर लग रही लगाम प्रशासन की सक्रियता से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को मिल रहा कड़ा संदेश आरंग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के तहत प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभागीय अमला दिन-रात सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित कर रहा है। इसके लिए रात्रिकालीन गश्त, सघन निगरानी,…
ज्ञान भारतम मिशन की बड़ी सफलता-आरंग में मिली 75 वर्ष पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि आरंग।ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को आरंग में एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली है। रविवार को सर्वेक्षण टीम ने आरंग के सुप्रसिद्ध आचार्य और यज्ञाचार्य नरेंद्र द्विवेदी के निवास से 75 वर्ष पुरानी कई अत्यंत दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि खोज निकाली है।इस अमूल्य पांडुलिपि में प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान का अनूठा संग्रह है, जो हमारे समृद्ध अतीत को उजागर करता है।आचार्य नरेंद्र के अनुसार, हस्तलिखित पन्नों में सिमटी यह पांडुलिपि ज्ञान का अनमोल खजाना है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों…
लूट के इरादे से युवक पर चाकू से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार-एक नाबालिग शामिल आरंग।17 मई 2026।थाना आरंग क्षेत्र में लूट की नीयत से बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल-पैसा छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रार्थी देवनारायण डहरिया ने 15 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई चंद्रप्रकाश डहरिया अपने 05 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से सुबह ससुराल ग्राम तूता अभनपुर गया था। दोपहर करीब 3 बजे सोनपैरी भांठा के नहर पार मोखला मार्ग पर तीन अज्ञात लड़कों ने रास्ता रोककर चाकू मार दिया…
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार-भेजा गया जेल आरंग।17 मई 2026 – थाना आरंग क्षेत्र में घर पर अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रार्थी ने 16 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई की दोपहर करीब 12 बजे 15 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ललितेन्द्र लोधी उर्फ नरेन्द्र पिता विरभद्र लोधी, 25 वर्ष, निवासी लोधीपारा आरंग ने बेइज्जती की नीयत से उसे पकड़ लिया, धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अश्लील हरकत की।पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज…
खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग आरंग। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति रीवा पं.क्र. 1527 अंतर्गत आने वाले ग्राम कुकरा, रसनी एवं रीवा के किसानों ने प्रति एकड़ रासायनिक खाद की मात्रा में की गई कटौती के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन से पूर्ववत खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव से के नाम से समिति प्रबंधक जगदीश साहू को ज्ञापन सौपा।इस अवसर पर किसानों ने कहा कि नई उर्वरक अनुशंसा से खेती की लागत बढ़ेगी और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, जिससे किसान आर्थिक संकट में…
बड़ी खबर-प्रदर्शन के बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध-पुलिस ने शुरू की विवेचना.. आरंग। सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे की रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले गोल्डी शर्मा तथा साथ विजय अग्रवाल और अभिजीत शर्मा के खिलाफ BNS की धारा 296,115(2), 126(2),131, 352, 351(2),356, 3(5) बीएनएस तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) (10) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आवेदक बलराम कुर्रे ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 09/05/2026 को थाना आरंग में…
सुशासन तिहार में गूंजा जनता का दर्द-शिकायत पर नायब तहसीलदार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई कड़ी फटकार-दिए ये निर्देश आरंग। नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब मंच से ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पैसों के लेन-देन संबंधी शिकायत पर नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को कड़ी फटकार लगाई। सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि जनता के कार्य पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ होने चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शुक्रवार 15 मई को नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में…
वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं की उमड़ी आस्था-वट वृक्ष की पूजा कर पति व संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की मांगी कामना आरंग। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर आरंग नगर तथा क्षेत्र के मंदिरहसौद, लखौली, रीवा, कुकरा, नारा, भानसोज, खौली, फरफौद, गोढ़ी, पलौद सहित अनेक गांवों में सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगर तथा गांवों के मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास धार्मिक माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में पूजा की थाली, फल-फूल, धूप-दीप और रक्षा सूत्र लेकर…
ब्रेकिंग्-मारपीट करने वाले गौ सेवक के खिलाफ सड़क पर उतरा सतनामी समाज-थाने में प्रदर्शन-अतिरिक्त पुलिस बल तैनात… आरंग।गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर समाज के एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में आरंग थाने के बाहर एकत्र हो कर प्रदर्शन करने पहुचे है। स्थिति को देखते हुए आरंग थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे एक वाहन को पकड़ा गया था। इसी मामले को लेकर गौ सेवक गोल्डी शर्मा ने ग्राम…
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी छोड़ा पायलट एवं फॉलो गाड़ियां…
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी छोड़ा पायलट एवं फॉलो गाड़ियां… आरंग।छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पायलट, फॉलो गाड़ी या प्रोटोकाल का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मैंने स्थिति सामान्य होते तक कुछ अति अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर कोई पायलट या फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल उपयोग नहीं करूँगा। उल्लेखनीय है ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत अपनी जरूरतों के लिए…
