ब्रेकिंग्-मारपीट करने वाले गौ सेवक के खिलाफ सड़क पर उतरा सतनामी समाज-थाने में प्रदर्शन-अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…
आरंग।गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर समाज के एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में आरंग थाने के बाहर एकत्र हो कर प्रदर्शन करने पहुचे है। स्थिति को देखते हुए आरंग थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे एक वाहन को पकड़ा गया था। इसी मामले को लेकर गौ सेवक गोल्डी शर्मा ने ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे के साथ सरेआम गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की थी जिसका वीडियो सोसल मिडिया में वॉयरल होने के बाद मामला ने तुल पकड़ लिया। प्रदर्शनकारी समाज के प्रतिनिधियों ने थाना पहुच कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाज के लोगों ने मांग की है कि गोल्डी शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ तत्काल कड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विनोद गुप्ता-आरंग



