Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग
    Blog

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 16, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग

    आरंग। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति रीवा पं.क्र. 1527 अंतर्गत आने वाले ग्राम कुकरा, रसनी एवं रीवा के किसानों ने प्रति एकड़ रासायनिक खाद की मात्रा में की गई कटौती के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन से पूर्ववत खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव से के नाम से समिति प्रबंधक जगदीश साहू को ज्ञापन सौपा।इस अवसर पर किसानों ने कहा कि नई उर्वरक अनुशंसा से खेती की लागत बढ़ेगी और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ जाएंगे।किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विश्वविद्यालय एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की अनुशंसा के आधार पर फसलवार रासायनिक खाद की मात्रा घटा दी गई है। नई व्यवस्था के तहत प्रति एकड़ केवल 1 बोरी यूरिया, आधा बोरी डीएपी, 1 बोरी पोटाश, 2 बोतल नैनो यूरिया एवं 1 बोतल नैनो डीएपी देने का प्रावधान किया गया है। जबकि वर्षों से किसान प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया, 2 बोरी डीएपी और 1 बोरी पोटाश का उपयोग करते आ रहे हैं।धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि एक समय शासन-प्रशासन ने अधिक अन्न उपजाओ का नारा देकर रासायनिक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया था, लेकिन अब अचानक खाद की मात्रा में कटौती कर दी गई है। इससे फसल उत्पादन घटने की आशंका है और किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने मजबूर होना पड़ेगा। किसानों ने इसे खेती को घाटे का सौदा बनाने वाला निर्णय बताया।इस दौरान सहकारी समिति रीवा के शेयर होल्डर एवं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता की मेहनत और उसकी जरूरतों को नजरअंदाज कर कोई भी नीति सफल नहीं हो सकती। किसान पहले से ही महंगी खेती, डीजल, बीज और मौसम की मार से परेशान है, ऐसे समय में खाद की मात्रा कम करना किसानों के साथ अन्याय है। सरकार को जमीन की वास्तविक स्थिति समझते हुए तत्काल पूर्ववत खाद वितरण व्यवस्था लागू करनी चाहिए। किसान हितों की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे।किसानों ने शासन से मांग की कि पूर्व की भांति पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए ताकि खेती-किसानी प्रभावित न हो और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।विदित हो कि इससे पहले 15 मई को भानसोज सोसायटी में भी किसानों द्वारा खाद कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया ।धरना में मुख्य रूप से दौलत साहू पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति रीवा हरि बंजारे सुकुल साहू दिलीप कुर्रे रमेश चन्द्राकर अश्वनी शोभाराम संतोष बेनु राम बिष्णु साहू घनाराम मेघनाथ हेमलाल हेमू मिलु नोहर सिन्हा प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित दर्ज कराकर अपनी नाराजगी जताई।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.