Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग

    May 16, 2026

    बड़ी खबर-प्रदर्शन के बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध-पुलिस ने शुरू की विवेचना..

    May 16, 2026

    सुशासन तिहार में गूंजा जनता का दर्द-शिकायत पर नायब तहसीलदार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई कड़ी फटकार-दिए ये निर्देश

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं की उमड़ी आस्था-वट वृक्ष की पूजा कर पति व संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की मांगी कामना
    Blog

    वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं की उमड़ी आस्था-वट वृक्ष की पूजा कर पति व संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की मांगी कामना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 16, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं की उमड़ी आस्था-वट वृक्ष की पूजा कर पति व संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की मांगी कामना

    आरंग। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर आरंग नगर तथा क्षेत्र के मंदिरहसौद, लखौली, रीवा, कुकरा, नारा, भानसोज, खौली, फरफौद, गोढ़ी, पलौद सहित अनेक गांवों में सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगर तथा गांवों के मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास धार्मिक माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में पूजा की थाली, फल-फूल, धूप-दीप और रक्षा सूत्र लेकर पूजा स्थल पहुंचीं।महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए उसके तने पर कच्चा धागा बांधा तथा अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत कथा का श्रवण किया और माता सावित्री तथा सत्यवान की कथा सुनकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व परंपरा और आस्था का अनूठा संगम बनकर दिखाई दिया।गावो में वट सावित्री पूजा को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। महिलाओं ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसमें पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास की भावना निहित रहती है। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी को इस पर्व की धार्मिक महत्ता और परंपराओं की जानकारी भी दी।कई गांवों में पूजा स्थलों को साफ-सुथरा कर सजाया गया था। कहीं भजन-कीर्तन हुआ तो कहीं महिलाओं ने एक-दूसरे को वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं दीं। पूजा के बाद महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी मंगलकामना की।भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से दोपहर तक वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग

    May 16, 2026

    बड़ी खबर-प्रदर्शन के बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध-पुलिस ने शुरू की विवेचना..

    May 16, 2026

    सुशासन तिहार में गूंजा जनता का दर्द-शिकायत पर नायब तहसीलदार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई कड़ी फटकार-दिए ये निर्देश

    May 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग

    Vinod GuptaMay 16, 2026

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.