Author: Vinod Gupta
20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद-सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन अंबिकापुर। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के संबंध में सरगुजा कलेक्टर अजित बसंत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अंबिकापुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एडीसी श्री किशोर ठाकुर की अनुपस्थिति में ड्रग इंस्पेक्टर अनिल पैंकरा एवं अमरेश तिर्की को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के अध्यक्ष अमित “मिंटू” अग्रवाल ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर किया जा रहा है। यह संगठन देशभर के 12.50…
निशुल्क समर कैंप-आर्ट एंड क्राफ्ट की रंगीन दुनिया में खिलखिलाते बालमन-विद्यार्थी अपनी कल्पना के आकाश में भर रहे है उड़ान आरंग। ग्रीष्म की तपिश में भी रंगों की बहार बिखेरते हुए गांधी स्कूल आरंग ने अपने समर क्लास में आर्ट एंड क्राफ्ट की विशेष कक्षाओं का शुभारंभ किया है। यहाँ एक ओर कागज के टुकड़े जादुई पंख पा लेते हैं और मिट्टी के ढेलों में जीवंत मूर्तियाँ जन्म लेती हैं, विद्यार्थी अपनी कल्पना के आकाश में उड़ान भर रहे हैं।विद्यालय के संचालक यशवंत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रति वर्ष समर कैंप का निःशुल्क आयोजन किया जाता है इसी कड़ी…
बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें आरंग। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं रायपुर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने तहसील आरंग अंतर्गत ग्राम हरदीडीह स्थित महानदी में औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां नियमों का उल्लंघन करते हुए मशीनों से रेत उत्खनन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 चैन माउंटेन मशीनें जब्त कर सील कर दीं।खनिज विभाग ने इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957की धारा 21 के तहत कार्रवाई की है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।कार्रवाई के दौरान केंद्रीय…
पीएमश्री श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न आरंग। पीएमश्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा पहली एवं अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन बुधवार को पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुआ। प्रवेश प्रक्रिया में शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का पूर्णतः पालन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों के नामों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार पटले (प्राचार्य…
आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या आरंग, 13 मई 2026 – थाना आरंग क्षेत्र के रविदास नगर में एक 67 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान साधु राम रात्रे पिता स्व. कालू राम, उम्र 67 वर्ष, निवासी रविदास नगर आरंग के रूप में हुई है। घटना 12-13 मई 2026 की दरमियानी रात रविदास नगर स्थित सतीश अग्रवाल के प्लॉट में हुई, जहां मृतक ने नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मृतक के पुत्र ओमप्रकाश रात्रे, 42 वर्ष, ने 13 मई को सुबह 9…
संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…
संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ… आरंग।आरंग सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 527 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है सबके सहयोग से आज अग्रणी है व्यक्ति को अपनी खानी , पानी ,और बानी अर्थात खान ,पान और जुबान सही होता है वह…
वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ… आरंग। बद्रीप्रसाद लोधी पीजी शासकीय महाविद्यालय, आरंग, रायपुर (छ.ग.) के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 12 मई 2026 (मंगलवार) को SEC-प्राणीशास्त्र (वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग ) विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी एवं मौखिक परीक्षा (Viva) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 98 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वर्मी कल्चर एवं वर्मी कम्पोस्टिंग से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं प्रायोगिक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं।कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ.एल.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.अविनाश कुमार लाल, प्रो.भुवनेश्वर साहू…
आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश आरंग। खेती-किसानी का सीजन शुरू होने से पहले ही आरंग क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। सोसायटियों में जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं होने और भीषण गर्मी में बार-बार चक्कर लगाने की मजबूरी ने अन्नदाताओं को आंदोलन की राह पर धकेल दिया है। इस गंभीर समस्या पर रणनीति बनाने और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आज 13 मई को ग्राम खौली में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खौली स्थित गायत्री मंदिर…
पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार-भेजा गया जेल आरंग। जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी जीवनलाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मई 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम चपरीद के मास्टर चौरा के पास मृतक जहरूराम साहू व अन्य लोग बैठे थे। तभी मृतक का बेटा युवराज साहू साइकिल से पहुंचा और अपने पिता को मां-बहन की गालियां देने लगा। मना करने पर आरोपी ने…
बड़ी खबर-आरंग में यहाँ मिली 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां आरंग।भारतीय संस्कृति की प्राचीन विरासत को सहेजने के उद्देश्य से भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित ज्ञान भारतम मिशन के तहत आरंग में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे पांडुलिपि सर्वेक्षण के दौरान अग्रवाल पारा निवासी व्यवसायी दीपक साहेब और उनकी धर्मपत्नी शिक्षिका शीला गुरु गोस्वामी के घर से लगभग 100 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा को जानकारी देते हुए गुरु गोस्वामी परिवार ने बताया कि ये अनमोल पांडुलिपियां उनके…
