Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश
    Blog

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 13, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    आरंग। खेती-किसानी का सीजन शुरू होने से पहले ही आरंग क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। सोसायटियों में जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं होने और भीषण गर्मी में बार-बार चक्कर लगाने की मजबूरी ने अन्नदाताओं को आंदोलन की राह पर धकेल दिया है। इस गंभीर समस्या पर रणनीति बनाने और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आज 13 मई को ग्राम खौली में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खौली स्थित गायत्री मंदिर परिसर में शाम 4 बजे आयोजित इस बैठक में खाद वितरण की लचर व्यवस्था और आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। किसानों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पर्याप्त खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के बजाय उन पर ‘नैनो खाद’ लेने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उनकी खेती की लागत बढ़ रही है। समय पर खाद न मिलने से किसानों में बुआई पिछड़ने और उत्पादन प्रभावित होने का डर साफ नजर आ रहा है। इस किसान सभा में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, वरिष्ठ किसान नेता पारसनाथ साहू और किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।आयोजनकर्ता हिरेश चंद्राकर और कमल चंद्राकर ने क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं और सुझावों को रखें, ताकि प्रशासन तक किसानों की एकजुट आवाज पहुंचाई जा सके। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद किसान अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंप सकते हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है देखिय लिस्ट

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.