Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»निशुल्क समर कैंप-आर्ट एंड क्राफ्ट की रंगीन दुनिया में खिलखिलाते बालमन-विद्यार्थी अपनी कल्पना के आकाश में भर रहे है उड़ान
    Blog

    निशुल्क समर कैंप-आर्ट एंड क्राफ्ट की रंगीन दुनिया में खिलखिलाते बालमन-विद्यार्थी अपनी कल्पना के आकाश में भर रहे है उड़ान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निशुल्क समर कैंप-आर्ट एंड क्राफ्ट की रंगीन दुनिया में खिलखिलाते बालमन-विद्यार्थी अपनी कल्पना के आकाश में भर रहे है उड़ान

    आरंग। ग्रीष्म की तपिश में भी रंगों की बहार बिखेरते हुए गांधी स्कूल आरंग ने अपने समर क्लास में आर्ट एंड क्राफ्ट की विशेष कक्षाओं का शुभारंभ किया है। यहाँ एक ओर कागज के टुकड़े जादुई पंख पा लेते हैं और मिट्टी के ढेलों में जीवंत मूर्तियाँ जन्म लेती हैं, विद्यार्थी अपनी कल्पना के आकाश में उड़ान भर रहे हैं।विद्यालय के संचालक यशवंत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रति वर्ष समर कैंप का निःशुल्क आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में इस वर्ष भी समर कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट की विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि “कला जीवन का वह अमृत है जो हृदय को स्पर्श कर आत्मा को झंकृत करती है। इन कक्षाओं के माध्यम से हम न केवल बालकों की रचनात्मक शक्तियों को निखार रहे हैं, अपितु उन्हें स्वावलंबन और धैर्य का पाठ भी पढ़ा रहे हैं।

    आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षा में विद्यालय की पूर्व छात्रा खुशी नेताम प्रशिक्षण दे रही है जो इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से टेक्सटाइल डिजाइनर की छात्रा है।खुशी नेताम द्वारा पेपर क्राफ्ट, पेपर फेस आर्ट, लिफ आर्ट, वॉटर कलर पेंटिंग, मंडाला, कोलाज इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्राइंग के अंतर्गत लीपन आर्ट, चारकोल, ऑयल पेस्टल, स्टिल लाइफ एवं मोजेक कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आर्ट रिसाइक्लिंग आर्ट पर केंद्रित हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी जगाती है।छोटे-छोटे बाल कलाकारों के चेहरों पर चमकते उत्साह को देखकर लगता है मानो फूलों की कली खुल रही हो। यह कक्षाएँ मात्र शिल्प सिखाने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और नवीन विचारों की वर्षा कर रही हैं। जो भविष्य के सृजनहारों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होंगी।समर क्लास में सभी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जिसमें इस विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यालय के 130 बच्चे शामिल हो रहे हैं।

    विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि अभिभावक अपने बच्चों को इस रंगीन यात्रा में शामिल करवाकर उनकी छिपी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान करें। यह विशेष कक्षाएं विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षकों की देख रख में संचालित किया जा रहा है।
    विनोद। गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.