आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
आरंग, 13 मई 2026 – थाना आरंग क्षेत्र के रविदास नगर में एक 67 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान साधु राम रात्रे पिता स्व. कालू राम, उम्र 67 वर्ष, निवासी रविदास नगर आरंग के रूप में हुई है। घटना 12-13 मई 2026 की दरमियानी रात रविदास नगर स्थित सतीश अग्रवाल के प्लॉट में हुई, जहां मृतक ने नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मृतक के पुत्र ओमप्रकाश रात्रे, 42 वर्ष, ने 13 मई को सुबह 9 बजे थाना आरंग में दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग



