बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें
आरंग। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं रायपुर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने तहसील आरंग अंतर्गत ग्राम हरदीडीह स्थित महानदी में औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां नियमों का उल्लंघन करते हुए मशीनों से रेत उत्खनन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 चैन माउंटेन मशीनें जब्त कर सील कर दीं।खनिज विभाग ने इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957की धारा 21 के तहत कार्रवाई की है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की टीम के साथ जिला स्तरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। विभागीय सचिव और संचालक स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।खनिज विभाग ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदेश में कहीं भी खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण या पट्टा शर्तों के उल्लंघन पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता ऐसे मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



