Author: Vinod Gupta
सुशासन तिहार के बीच आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार-हत्या का फरार आरोपी भी धराया आरंग। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में सोमवार को थाना क्षेत्र में विशेष कॉम्बिग गस्त चलाया गया। सुशासन तिहार के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण, गुंडा-बदमाश व चाकूबाजों की चेकिंग और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए गठित टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों पर बड़ा प्रहार किया।1. गांजा बिक्री करते महिला रंगे हाथ गिरफ्तारदेवारपारा आरंग में पुलिस टीम ने दबिश देकर दिपेश्वरी देवार उर्फ ढकना पति प्रकाश देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी पंडरी…
आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा कैबिनेट मंत्री का कार्यालय-पुलिस से हुई झूमाझपटी आरंग। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्षी दल कांग्रेस अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों और प्रशासन की कथित निष्क्रियता के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बावजूद हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब, विशेषकर महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली।आंदोलन का आगाज आरंग के…
सुशासन शिविर-आज यहाँ आयोजित समाधान शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के नागरिक हुए शामिल आरंग। आरंग तहसील में सुशासन शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नरदहा में किया गया जिसमें गोढ़ी,अमेरी, बकतरा, जुगेशर,सेमरिया, धनसुली, दरबा आदि 20 ग्रामपंचायतों के लोगो ने शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय के सुशासन में हर समस्या का त्वरित समाधान है तथा उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर का जायजा लेते हुवे जनता से संवाद भी किया। विभागीय योजनाओं की प्रस्तुति के साथ शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क बीपी शुगर रक्त परीक्षण,x रे सुविधा,…
वार्षिक अधिवेशन एवम आमसभा संपन्न-विभिन्न कार्यो के लिए मंत्री गुरु खुशवंत ने की ये घोषणाएं… आरंग। छत्तीसगढ़ धीवर समाज आरंग परगना का वार्षिक अधिवेशन एवम एवम आमसभा 10 मई 2026 को डॉ.भीमराव अम्बेडकर भवन आरंग में आयोजित किया गया था। जिसमे आरंग परिक्षेत्र के 18 ग्रामो के कुटुम्बजन सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न परिक्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए , उन्होंने समाजजन को संबोधित करते हुए कहा कि धीवर समाज संगठित अनुशाषित एवं प्रगतिशील समाज है।समाज मे युवाओं, मातृशक्तियो की भूमिका हो, शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दे…
आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-अपने 12 सूत्रीय मांग को लेकर कल 12 मई को करेंगे मंत्री कार्यालय का घेराव आरंग। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस आक्रामक तेवर में नजर आ रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार, 12 मई को कांग्रेस एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। 12 सूत्रीय जनहितैषी मांगों को लेकर कांग्रेसियों द्वारा बस स्टैंड पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद नेताजी चौक स्थित कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कार्यालय का घेराव करने की रणनीति तैयार की गई है।कार्यलय से जारी एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते…
07 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन-आज तीसरे दिन मन को एकाग्र करने का सिखाया तरीका… आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आरंग में समर कैंप का आयोजन किया गया है 08 मई से 14 मई तक आयोजित इस समर कैंप में आज तीसरे दिन में मन की एकाग्रता पर चर्चा की गई। बी. के. शांति दीदी ने कहा मन को एकाग्र कैसे करें, यदि हम देखते हैं, थोड़ा गहराई में जाते हैं तो पता चलेगा मन एक मिनट में कई संकल्प उत्पन्न करता है लेकिन जिस समय कार्य करते हैं उस कार्य के बारे में सोचे, मान लीजिए आप खेल कर…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-आरंग में इतने जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह आरंग।महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना आरंग एवं मंदिरहसौद द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत टॉऊन हॉल आरंग में शुक्रवर 8 मई को सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गरिमामयी वातावरण में आयोजित इस समारोह में 16 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नवदांपत्य जीवन में प्रवेश किए।कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष…
ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिखली में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान जगदीश कुमार (21) पिता मन्नू ग्राम हरदी जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक जगदीश बाइक चलाते समय मोबाइल से हेडफोन लगा कर बात कर रहा था जिसके चलते उसका ध्यान भटक गया और एक तेज रफ्तार…
उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र…. आरंग। उप कोषालय आरंग को जिला कोषालय में स्थानांतरण करने के आदेश पर तत्काल रोक लगाने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को पत्र लिखा है। साथ ही सुशासन तिहार में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को भी पत्र सौप कर उप कोषालय को आरंग में यथावत रखे जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बताया की नगर पालिका आरंग एक शांतिप्रिय शहर है जहाँ वर्षों…
बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद… आरंग।पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच संदिग्ध अवस्था में खड़े एक वाहन से अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जा रहे 19 भैंसे बरामद की हैं। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के मध्य मुख्य मार्ग पर एक वाहन (क्रमांक UP 83 CT 8790) काफी देर से संदिग्ध परिस्थितियों में खडे होने की सूचना पर आरंग पुलिस की टीम तत्काल…
