Author: Vinod Gupta

निःशुल्क एक्स-रे जांच शिविर सम्पन्न-125 मरीजों ने लिया लाभ ​आरंग। ग्राम गोढ़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ‘100 डेज़ निक्षय निरामय अभियान’ के तहत एक दिवसीय निःशुल्क एक्स-रे जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करना और टीबी (क्षय रोग) के संभावित मरीजों की पहचान कर उनका समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।​शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शिविर में कुल 125 लोगों का ओपीडी पंजीयन…

Read More

पालतू कुत्ते के हमले में युवक गंभीर-थाने में शिकायत आरंग। नगर के अटल विहार कॉलोनी में पालतू कुत्ते के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीड़ित की पत्नी ने थाना आरंग में लिखित शिकायत देकर कुत्ता मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडब्ल्यूएस मकान क्रमांक 131 निवासी विजय गायकवाड 2 मई की रात करीब 9 बजे भोजन के बाद कॉलोनी के गार्डन में टहलने गए थे। इसी दौरान कॉलोनी निवासी प्रिया सोनवानी द्वारा घुमाए जा रहे पालतू कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने विजय के बाएं हाथ…

Read More

नहर में मिले अज्ञात शव का हुआ शिनाख्त-पुलिस ने शुरू की विवेचना ​आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसमखुटा के नहर में मिले अज्ञात शव का शिनाख्त हो गया है। आरंग थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शव का धर्मेश पाल ग्राम पटेवा थाना गोबरा नवापारा के रूप में किया गया है। उनके परिवार के सदस्यों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर विवेचना शुरू किया गया है।आपको बता दे की आज बुधवार को सुबह 10 बजे महानदी मुख्य नहर में कोसमखुटा गाव में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों को नहर…

Read More

बिलासपुर में महर्षि कश्यप ऋषि जी की प्रतिमा स्थापना को मिली स्वीकृति-समाज द्वारा किया गया आभार व्यक्त बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर द्वारा सरकंडा रिवरव्यू के पास गुप्ता समाज के आदि पुरुष, गोत्राचार्य महर्षि कश्यप ऋषि जी की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव एम.आई.सी. में पारित कर इस कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है।कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज बिलासपुर के समस्त संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में आज नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास पहुंचकर मूर्ति स्थापना हेतु उनके सफल प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवप्रताप साव, आशीष गुप्ता, सतीश गुप्ता, वैभव गुप्ता, विनोद गुप्ता, मणिशंकर, लक्ष्मी प्रसाद,…

Read More

12 मई से श्रीमद् भागवत कथा एवं नैमिषारण्य यात्रा का आयोजन आरंग।परम पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा एवं नैमिषारण्य तीर्थ यात्रा का भव्य आयोजन 12 से 21 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में कथा व्यास के रूप में आचार्य पं. ध्रुव नारायण शुक्ला (अध्यक्ष- श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान) द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से 6:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के दौरान विभिन्न पावन प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी। साथ ही, नैमिषारण्य…

Read More

बड़ी खबर-आरंग के इस नहर में मिला 30-35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव-शिनाख्त के प्रयास जारी आरंग। 06 मई 2026। आज सुबह करीब 9:30 बजे थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम कोसमखुंटा की नहर में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष, ऊंचाई लगभग 5.7 फीट, रंग सांवला व मजबूत कद-काठी का है। शव के ऊपरी हिस्से में कपड़ा नहीं था, हल्के ग्रे रंग की जींस, सिर पर नीला-सफेद स्कार्प और दाहिने हाथ में मौली धागा बंधा मिला। दाढ़ी-मूंछ बढ़ी हुई है और पानी में रहने से शव फूल गया है। पास से मोटरसाइकिल…

Read More

लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात… आरंग। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लॉटिंग के शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनाये गए मार्ग को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसारनगर पालिका का अमला मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग पर जेसीबी चलाकर सड़कों को काट दिया है।आपको बता दे की वार्ड क्रमांक 02 गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने स्थित खसरा नंबर 3316, 3317, 3362 और 3363 की करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर…

Read More

आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई आरंग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम पंचायत छटेरा में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ‘सुशासन तिहार’ जनसमस्या निवारण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में आरंग क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।शिविर के दौरान कुल 902 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से 132 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर उसका निराकारण किया गया शेष आवेदनों को समय सीमा में कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को भेज दिया गया है। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए…

Read More

स्कूल के शानदार रिजल्ट पर समीक्षा बैठक सम्पन्न-बच्चो को दी बधाई एवं शुभकामनाये… आरंग ।पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल एसएमडीसी की रिजल्ट समीक्षा बैठक में एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने शानदार रिजल्ट के लिए विद्यालय परिवार एवं बच्चों हार्दिक शुभकामनाएं दी है। प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने भी सभी बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। एसएमडीसी सदस्य अनुपनाथ योगी,रेखराज अग्रवाल,महेंद्र सिंह ठाकुर, शब्बीर चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।10 वी और 12 वी परीक्षा परिणाम आरंग नगर में सफलता का पर्याय पी एम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने छ. ग़ . माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित…

Read More

इस अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने खोला मोर्चा-ज्ञापन सौंप कर की FIR की मांग… ​आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के कॉग्रेस पार्षदों ने शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध प्लॉटिंग के खेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी को पत्र सौंपकर वार्ड क्रमांक 02 में हो रहे अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। ​पार्षदों द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार, वार्ड क्रमांक 02 स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने खसरा नंबर 3362, 3363,…

Read More