Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी आरंग।रायपुर औषधि प्रशासन के कॉन्सेप्ट को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए, ‘कार्यालय उप-संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर की औषधि निरीक्षकों की एक संयुक्त टीम ने आज आरंग क्षेत्र में विभिन्न प्रसाधन (Cosmetic) प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई ‘औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 की के तहत की गई।जांच अभियान के लिए औषधि निरीक्षकों की एक दल गठित की गई है, जिसमें टेकचंद धीरहे, ओम प्रकाश यादव, ईश्वरी नारायण…
विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत… आरंग। राधा कृष्ण विद्या मंदिर उच्च.माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं वार्षिकोत्सव/खेलकूद प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.संदीप जैन तथा पार्षद संतोष लोधी कि गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस वार्षिक कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष बृजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता,सर्व राकार सावन शुक्ला,एवं सदस्यगण सुनील गुप्ता,अरविंद गुप्ता,अर्पित चौधरी,सतीश अग्रवाल,हरीश दीवान एवं विद्यालय के प्राचार्या निशा श्रीवास्तव व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधा कृष्ण एवं माँ सरस्वती…
आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…. आरंग। आरंग थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस को मुखबिर से मोबाइल पर सूचना मिली कि ग्राम रानीसागर चौक के पास एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक थैले में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरंग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश साहू पिता ईश्वर साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोसरंगी, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैले में 32 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब बरामद…
आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार आरंग। 28 अप्रैल 2026 आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमखुंटा में एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। एक पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर फावड़े व आरी से जानलेवा हमला कर दिया। आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता के बेटे ने अपने पिता को सूचना दी कि पड़ोसी डागेश्वर साहू ने उसकी मां से मारपीट की है। पति के घर…
शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न… आरंग। शासकीय प्राथमिक शाला घुमराभाटा की सहायक शिक्षिका श्रीमती विमला सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज 28 अप्रैल को संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन उन्हीं के विद्यालय में किया गया। इस समारोह में विद्यालय की प्रधानपाठिका शांता बघेल में अपने उद्बोधन में उनके विद्यालय के प्रति समर्पण, सेवा को अतुलनीय योगदान बताते हुए भाव विभोर हो गयी। विद्यालय परिवार, संकुल परिवार एवं शाला विकास समिति के द्वारा उपहार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में श्रीमती सिंह के पति राजकुमार सिंह, प्रधान पाठक छोटू राम…
नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में इतने करोड़ का बजट पारित-कई मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष नजर आये आमने सामने आरंग। नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने नजर आये।बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 72 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। वहीं पूर्व अवधि में लगभग 1.77 करोड़ रुपये का प्रावधान, 2.64 करोड़ रुपये का भुगतान, 1.40 करोड़ रुपये की शासकीय प्राप्ति सहित 3.17 करोड़ रुपये की आय का उल्लेख किया गया। बैठक में बजट और विकास कार्यों में देरी को लेकर विपक्ष ने अपना विरोध दर्ज…
विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित नही होने देने के विरोध में नगर पालिका में सर्वसम्मति से हुआ निंदा प्रस्ताव पारित आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग की सामान्य सभा की बैठक में संसद में विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को पारित नही होने देने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित कर काली पट्टी बांध कर विरोध व्यक्त किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन द्वारा बिल को पारित होने में अड़ंगा लगाने वाले कांग्रेस तथा विपक्षी पार्टियों के खिलाफ लाया गया निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया उसके बाद अध्यक्ष तथा…
गौ सम्मान आव्हान अभियान-आरंग में निकली भव्य गौ सम्मान पद यात्रा-इतने गौ भक्तो के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया आरंग। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, गौवंश रक्षा हेतु केंद्रीय कानून, भारतवर्ष में गौहत्या पर पूर्ण पाबंदी तथा भारत के प्रत्येक प्रांत में एक चारागाह की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मांगो को लेकर दानवीर मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में आज 27 अप्रैल सोमवार को गोभक्त द्वार चिलचिलाती धुप में भी जोंश और उमंग के साथ भव्य गौ सम्मान पद यात्रा निकाली गई।श्री सार्वजानिक नवदुर्गा मंदिर आरंग से सुबह 11.30 बजे गौ भक्त सनातनी हिंदुओ द्वारा भजन कीर्तन के…
गौ सम्मान आव्हान अभियान-कल 27 अप्रेल को आरंग में यहां से निकलेगी गौ सम्मान पद यात्रा-इन्हें सौपेंगे ज्ञापन…. आरंग। अखण्ड भारत में गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे 27 अप्रैल को पूरे देश में गो सम्मान दिवस के अवसर पर गोभक्त अपने अपने तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम से उच्चाधिकारियो को ज्ञापन सौंपेंगे इसमें मुख्य मांग गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, गौवंश रक्षा हेतु केंद्रीय कानून, भारतवर्ष में गौहत्या पर पूर्ण पाबंदी तथा भारत के प्रत्येक प्रांत में एक चारागाह की व्यवस्था शामिल है।इसी कड़ी में दानवीर मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में…
विशेष-गौ-सम्मान आह्वान अभियान-आस्था से अधिकार तक की लड़ाई-आइये जाने क्यों पड़ी इस अभियान की जरूरत… ◼️प्रस्तावना — गौमाता भारत की सनातन परंपरा का केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, कृषि और जीवन पद्धति की आधारशिला रही हैं। हजारों वर्षों से “गौ संरक्षण” को धर्म, अर्थ और समाज— तीनों से जोड़ा गया है। भारतीय समाज में ‘गौ’ को ‘माता’ का स्थान दिया गया, क्योंकि वह केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी रही है। लेकिन आज जब हम वर्तमान स्थिति को देखते हैं, तो एक असहज करने वाला प्रश्न सामने आता है कि क्या…
