Author: Vinod Gupta
गंगरेल का पानी बना वरदान-ये तालाब लबालब-निस्तारी और मवेशियों के लिए पानी की किल्लत से मिलेगा छुटकारा
गंगरेल का पानी बना वरदान-ये तालाब लबालब-निस्तारी और मवेशियों के लिए पानी की किल्लत से मिलेगा छुटकारा आरंग।महानदी मुख्य नहर किनारे बसे अन्य गावो की तरह ग्राम रीवा में इन दिनों राहत और खुशी का माहौल साफ तौर पर देखा जा सकता है। गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) से निस्तारी के लिए छोड़े गए पानी ने कुकरा रोड स्थित सड़क किनारे के नैया तालाब को पूरी तरह लबालब भर दिया है। भीषण गर्मी की दस्तक के बीच तालाब में पानी का यह भराव किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे गांव में मानो समय से पहले ही बरसात जैसा नजारा…
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया मुक्तिधाम का निरीक्षण-अव्यवस्थाओं को सुधारने दिए आवश्यक निर्देश आरंग। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नया तालाब के पास स्थित नगर के मुक्ति धाम में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आज सुबह मुक्तिधाम का निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियो को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और अव्यवस्थाओं को सुधारने के आवश्यक निर्देश दिया गया।नगर पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दो में अधिकारी कर्मचारियो को निर्देश देते हुए कहा कि मुक्तिधाम जैसी जगह पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के…
जनगणना को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी-सही जानकारी से घर घर पहुंचेगा विकास-डॉ संदीप जैन आरंग।जनगणना 2026-27 को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने एक अपील जारी करते हुए सभी नागरिकों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है बल्कि देश और क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का निर्माण करती है। जिससे हर वर्ग तक योजनाओं का लाभपहुंच सके। डॉ संदीप…
27 अप्रेल को गौ सम्मान दिवस-गौ भक्तो द्वारा आरंग में प्रतिदिन की जा रही है गौ-आरती और प्रभातफेरी का आयोजन… आरंग।धर्म नगरी आरंग के शनि मंदिर एवं हनुमान मंदिर (नेताजी परिसर) में बीती शाम श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। गौ-माता के संरक्षण, सम्मान और गौ-वंश को राष्ट्र की शक्ति के रूप में स्थापित करने के ‘राष्ट्रीय संकल्प अभियान’ के तहत समस्त सनातनी आरंग वासियों द्वारा एक भव्य गौ-आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माधव-कन्हैया के प्रिय भजनों के साथ हुआ। ‘गाय हमारी शक्ति है, गौ-माता का संरक्षण राष्ट्र की सच्ची…
निजी विद्यालयों का इस मुद्दे को लेकर असहयोग आंदोलन जारी-आज शिक्षा मंत्री को भेजा गया पत्र आरंग।छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के बैनर तले निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि एवं एंट्री क्लास को पुनः कक्षा नर्सरी से करने की मांगों को लेकर प्रदेश के निजी विद्यालय १ मार्च से असहयोग आंदोलन कर रहे हैं।शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में प्रतिपूर्ति राशि को बढ़ाकर ,शिक्षा विभाग के द्वारा प्रति विद्यार्थी व्यय के बराबर( लगभग २२००० रूपए प्रति विद्यार्थी ) करने की…
श्री रामचरितमानस महायज्ञ-शुभ एवं सफल आयोजन हेतु लिया धार्मिक आशीर्वाद…. आरंग।आगामी 24 मई से प्रारंभ होने वाले श्री रामचरितमानस महायज्ञ के शुभ एवं सफल आयोजन हेतु धार्मिक आशीर्वाद, संत सान्निध्य एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने के उद्देश्य से श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान, आरंग, संभाग-रायपुर (छ.ग.) के प्रतिनिधि मंडल ने परम पूज्य १००८ यतिवर दण्डी स्वामी इंदुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के श्रीचरणों में उपस्थित होकर श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।यह पावन भेंट श्री जगद्गुरु शुकाचार्य आश्रम, बोरियाकला, रायपुर (छ.ग.) में सम्पन्न हुई, जहाँ संस्थान के संस्थापक पं. अविनाश शर्मा एवं अध्यक्ष पं. ध्रुवनारायण शुक्ला ने महाराज श्री से आगामी…
सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग आरंग।जल संसाधन विभाग में मैदानी अमले की भारी कमी के बीच अब एक नया संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी में गांवों की निस्तारी व्यवस्था संभालने और आगामी खरीफ सिंचाई की तैयारियों के ऐन वक्त पर विभाग के तकनीकी अमले को जनगणना ड्यूटी में लगा दिया गया है। रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने इस ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर अमले को इस अतिरिक्त कार्य से मुक्त करने की…
टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे… आरंग। आज बुधवार 22 अप्रेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी एवं जिला नोडल अधिकारी टी.बी. कार्यक्रम डॉ अविनाश चतुर्वेदी के निर्देश में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत, के मार्गदर्शन एवं SCHOOL फाउंडेशन NGO के सहयोग से किया गया। शिविर मेंअंतर्गत 146 लोगों का AI X-ray मशीन द्वारा स्क्रीनिंग किया गया जिसमें। 12 लोगों का टीबी संभावित लक्षण पाया गया। शिविर ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड तथा स्थानीय…
विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण आरंग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय, आरंग में पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पौधा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभया रा जोगलेकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.…
06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ… आरंग। राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आरंग जन सेवा समिति एवं राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट कमेटी, आरंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का औपचारिक शुभारम्भ ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड तथा SDM श्रीमती अभिलाषा पैकरा तथा तहसीलदार ज्योति मासियारे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।शिविर में डॉ. वी.आर. चौधरी एवं उनकी अनुभवी टीम द्वारा एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टिक-मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से लोगो के स्वास्थ की जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। डॉ चौधरी ने उपचार की विधि और उपचार से होने वाले लाभ की…
