Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग
    Blog

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 22, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग

    ​आरंग।जल संसाधन विभाग में मैदानी अमले की भारी कमी के बीच अब एक नया संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी में गांवों की निस्तारी व्यवस्था संभालने और आगामी खरीफ सिंचाई की तैयारियों के ऐन वक्त पर विभाग के तकनीकी अमले को जनगणना ड्यूटी में लगा दिया गया है। रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने इस ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर अमले को इस अतिरिक्त कार्य से मुक्त करने की पुरजोर मांग की है।​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्य सचिव विकासशील और मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को ईमेल के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि दो चरणों में होने वाली ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। इसमें जल संसाधन विभाग के उप-अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और टाइमकीपरों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिससे मैदानी स्तर पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। शर्मा ने आशंका जताई है कि देर-सबेर अमीनों को भी इस कार्य में झोंका जा सकता है, जो सिंचाई व्यवस्था के लिए घातक सिद्ध होगा।​ज्ञापन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि वर्तमान में बांधों से तालाबों को भरने के लिए पानी छोड़ा जा रहा है और नहरों, वितरक शाखाओं व माइनरों में पानी का प्रवाह जारी है। ऐसे नाजुक समय में यदि मैदानी अमला प्रशिक्षण और जनगणना कार्य में व्यस्त रहेगा, तो नहर प्रणाली की देखरेख और आगामी खरीफ सीजन के लिए साफ-सफाई व रखरखाव की व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा जाएगी।​भूपेंद्र शर्मा ने शासन से आग्रह किया है कि कृषि और ग्रामीण निस्तारी की संवेदनशीलता को देखते हुए जल संसाधन विभाग के इस सीमित अमले को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए। उन्होंने ज्ञापन में विभाग में कर्मचारियों की पहले से मौजूद अत्यधिक कमी का भी हवाला दिया है और मांग की है कि सिंचाई प्रबंधन के व्यापक हित में इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.