Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती
    Blog

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 26, 2026181 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    ​आरंग। छत्तीसगढ़ में मानसून की कछुआ चाल और खंड वर्षा ने अन्नदाताओं की माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। आसमान से राहत की बौछारें न गिरने के कारण खरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसान बेबस नजर आ रहे हैं। आरंग विकासखंड के ग्राम देवदा में तो हालात और भी बदतर हो चुके हैं। यहाँ मौसम की बेरुखी के बीच स्थानीय व्यवस्था ने भी किसानों से मुंह मोड़ लिया है, जिसके चलते किसान अब भारी-भरकम रकम खर्च कर किराए के टैंकरों से अपने खेतों की प्यास बुझाने को मजबूर हैं।​ग्राम देवदा के कृषक केशव कुर्रे और सिकंदर सोनवानी इस समय इसी दोहरी मार से जूझ रहे हैं। किसानों ने लगभग 15 दिन पहले अपने खेतों में सरना धान की बुआई की थी। धान की नर्सरी यानी थरहा तैयार करने के लिए इस समय पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन खंड वर्षा के कारण खेत सूखे पड़े हैं। इस विकट परिस्थिति में किसानों को उम्मीद थी कि वे गांव के पारंपरिक तालाब से पानी लेकर अपनी फसल बचा लेंगे, लेकिन ग्राम पंचायत ने नियमों का हवाला देते हुए तालाब का पानी सिंचाई के लिए देने से साफ मना कर दिया। पंचायत के इस अप्रत्याशित फैसले ने जल संकट से जूझ रहे किसानों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।पंचायत से निराशा हाथ लगने के बाद फसल को दम तोड़ता देख किसानों ने अपनी गाढ़ी कमाई दांव पर लगा दी है।

    Oplus_131072

    किसान केशव कुर्रे, जो 5 एकड़ में घरेलू खेती कर रहे हैं, और 10 एकड़ में खेती कर रहे बड़े कृषक सिकंदर सोनवानी ने अब किराए के वॉटर टैंकरों का सहारा लिया है। दोनों किसानों की कुल 15 एकड़ भूमि को जिंदा रखने के लिए अब तक दो बार टैंकरों से पानी मंगाकर सिंचित किया जा चुका है। चिलचिलाती धूप और सूखे के बीच इतने बड़े रकबे को टैंकर के पानी से बचाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।​ टैंकरों का किराया चुकाने के कारण किसानों पर भारी आर्थिक बोझ आ पड़ा है। अगर आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्र में झमाझम बारिश नहीं हुई, तो किराए के पानी के भरोसे इस लागत को वहन कर पाना किसानों के बूते से बाहर हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में न तो कृषि विभाग सुध ले रहा है और न ही स्थानीय प्रशासन। यदि समय रहते इन किसानों को राहत नहीं पहुंचाई गई, तो देवदा के इन अन्नदाताओं की मेहनत और पूंजी दोनों मिट्टी में मिल जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    Rekhraaz SahuJuly 17, 20262 Views

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.