Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ
    Blog

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 25, 2026219 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    आरंग। ग्राम पंचायत गुखेरा में शासन के निर्देशानुसार एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और असाक्षरों में साक्षरता को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित असाक्षरों ने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझते हुए उल्लास नवभारत साक्षरता अंतर्गत पूर्ण रूप से साक्षर होने की शपथ ली।ग्राम पंचायत सरपंच रेवती पुरुषोतम सोनवानी ने उपस्थित ग्रामीणों को साक्षरता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अशिक्षा और निरक्षरता हमारे विकास में सबसे बड़ी बाधक है। यदि हमें अपने गांव का सर्वांगीण विकास करना है, तो पूरे गांव का साक्षर होना बेहद जरूरी है एवं जल संरक्षण एवं पर्यावरण समृद्धि के लिए पेड़ लगाओ अभियान पर सकारात्मक चर्चा हुई, साथ ही आवास योजनांतर्गत विस्तार से चर्चा हुई एवं सभी हितग्राहियों को पात्र मानते हुवे लिस्ट आगे उच्च कार्यालय भेजी गई।ग्राम सभा में उपस्थित पंच गणों एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने आज के आधुनिक युग में शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय के साथ चलने के लिए साक्षर होना अनिवार्य है। वक्ताओं ने विशेष रूप से जोर दिया कि आजकल बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए भी अक्षरों और अंकों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।स्कूल के प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव ने कार्यक्रम में साक्षरता अभियान के आंकड़ों की जानकारी साझा की जिसमें रामनारायण कन्नौजे, व के के साहू,नोहर लाल यादव की भी सहभागिता रही।सर्वे के दौरान गांव में कुल 65 असाक्षरों की पहचान की गई थी।अभियान के तहत आयोजित परीक्षा में 28 असाक्षर प्रथम प्रयास में शामिल हुए।इनमें से 10 ग्रामीण सफलतापूर्वक साक्षर (उत्तीर्ण) हो चुके हैं। शेष बचे ग्रामीणों को साक्षर बनाने के लिए ग्राम पंचायत और स्कूल प्रशासन द्वारा सतत प्रयास जारी हैं जिसकी रिपोर्ट नोडल अलंकार परिहार को प्रेषित की गई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी ,विकास समिति अध्यक्ष पंच रेखराज देवांगन पंच गण रोहित बघेल, गोवर्धन करकेल,सनत बघेल, डेविड ढीढी, बूगाला दशरु कुर्रे, कुशाल देवांगन,गुलस्पा पुरुषोत्तम रात्रे, केवरा भोला यादव,दीनदयाल कुर्रे,भागवत सोनवानी,शैलेन्द्र भारती, कमल कुर्रे,टीकाराम ढीढी,बाबूलाल ढीढी,राहुल ढीढी आदि एवं ग्राम सचिव विश्वनाथ वर्मा,घड़ीलाल, विनोद रात्रे,पी सोनवानी एवं असाक्षरों की उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    Rekhraaz SahuJuly 17, 20262 Views

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.