Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग

    April 22, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    April 22, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण
    Blog

    विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 22, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विश्व पर्यावरण दिवस-कार्यशाला का हुआ आयोजन एवं किया गया पौधारोपण

    आरंग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय, आरंग में पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पौधा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभया रा जोगलेकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एल. पी. शर्मा, प्रो. भुनेश्वर साहू, डॉ. अंशुमाला चंदनगर तथा प्रो. मनोहर मारकंडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े परिवर्तन संभव हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र घृतलहरे द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए पौधे वितरित किए गए तथा सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में रीना ध्रुव (क्रीडा अधिकारी), डॉ. उपेंद्र साहू, डॉ. श्रीया शर्मा, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग

    April 22, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    April 22, 2026

    06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-इन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ…

    April 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग

    Vinod GuptaApril 22, 2026

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.