निजी विद्यालयों का इस मुद्दे को लेकर असहयोग आंदोलन जारी-आज शिक्षा मंत्री को भेजा गया पत्र
आरंग।छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के बैनर तले निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि एवं एंट्री क्लास को पुनः कक्षा नर्सरी से करने की मांगों को लेकर प्रदेश के निजी विद्यालय १ मार्च से असहयोग आंदोलन कर रहे हैं।शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में प्रतिपूर्ति राशि को बढ़ाकर ,शिक्षा विभाग के द्वारा प्रति विद्यार्थी व्यय के बराबर( लगभग २२००० रूपए प्रति विद्यार्थी ) करने की मांग की गई है। इस सत्र से शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत प्रवेश हेतु एंट्री क्लास में बदलाव किया गया है अब एंट्री क्लास नर्सरी के स्थान पर कक्षा पहली कर दी गई है, जिससे बहुत से विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। निजी विद्यालयों ने अपनी मांग में एंट्री क्लास पुनः नर्सरी करने की मांग की है।आंदोलन की इस कड़ी में आरंग क्षेत्र के निजी विद्यालय भी शामिल हुए । विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य एकत्रित होकर अपने-अपने विद्यालय की ओर से पोस्ट आफिस आरंग के माध्यम शिक्षा मंत्री को पत्र भेजे ।इसी क्रम में कल अपनी मांगों के संबंध में जनप्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें अवगत कराने की योजना है।गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग एवं रीवा, सृजन सोनकर विद्यामंदिर आरंग, सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय आरंग एवं भानसोज, जीवन ज्योति स्कूल आरंग, राधाकृष्ण विद्यामंदिर आरंग, मदर्स प्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग, सेंट एंथोनी स्कूल पारागांव, सनराइज स्कूल संकरी एवं आरंग, गुरुकुल स्कूल आरंग, कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल आरंग गणेशराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू, नवसृजन पब्लिक स्कूल भानसोज एवं समोदा, सीएमआई क्राइस्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल पंधी, सहित क्षेत्र के अनेक विद्यालयों ने आंदोलन में शामिल होते हुए शिक्षा मंत्री को पत्र लिखे है ।
विनोद गुप्ता-आरंग



