Author: Vinod Gupta
आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार आरंग। 24 अप्रैल 2026। थाना आरंग पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ग्राम भानसोज तिगड़ा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG 04 NF 2887 से अवैध रूप से देशी मसाला शराब ले जाते हुए अरूण घृतलहरे, 27 वर्ष एवं देवनारायण घृतलहरे, 28 वर्ष निवासी ग्राम नरसिंगपुर घोंट को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 180ml की 53 सीलबंद शीशी, कुल 9.540 बल्क लीटर शराब कीमत ₹9000 तथा परिवहन में प्रयुक्त बाइक कीमत ₹25,000, कुल ₹34,000 का…
गौ सम्मान आह्वान अभियान-जनजागरूकता हेतु आज 26 अप्रेल शाम को यहाँ से निकलेगी भव्य संकीर्तन यात्रा-आप भी होइये शामिल… आरंग। गौ सम्मान आह्वान दिवस के पूर्व संध्या पर आज आरंग में भव्य संकीर्तन यात्रा का आयोजन जनजागरूकता के लिए किया गया है। गौ माता के सम्मान और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के पवित्र उद्देश्य से गौ सम्मान आह्वान दिवस के एक दिवस पूर्व संध्या पर आयोजित यह भव्य संकीर्तन यात्रा आज, रविवार शाम 5 बजे श्री बागेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण से निकलेगी जो गौ रथ के साथ निकलेगी जो लोधी पारा, केवशी पारा, शीतला पारा, इंदिरा चौक होते हुए श्री…
श्री रामचरितमानस महायज्ञ-तैयारी हेतु कल 26 अप्रेल को यहां होगी बैठक… आरंग।आरंग नगर की पुण्यभूमि पर आगामी आयोजित होने जा रहे श्री रामचरितमानस महायज्ञ के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारी हेतु दिनांक 26 अप्रैल 2026, रविवार सायंकाल 5:00 बजे श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण, बागेश्वर पारा, आरंग में सर्व सनातनी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में महायज्ञ आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं की समीक्षा, समाजजनों से सहयोग, धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू क्रियान्वयन हेतु श्री रामचरितमानस महायज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दायित्व एवं…
जनगणना पोर्टल में ‘छत्तीसगढ़ी भाषा’ को शामिल करने हेतु इन्होंने खोला मोर्चा-सौंपा ज्ञापन आरंग। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान के तहत रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, बेमेतरा, मुंगेली , बलौदाबाज़ार, धमतरी और कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांग है कि भारत सरकार द्वारा आगामी स्व-जनगणना पोर्टल (2026-27) एवं घर घर जाकर भरवाए जाने वाले जनगणना फ़ार्म के ‘मातृभाषा’ कॉलम में ‘छत्तीसगढ़ी भाषा’ के विकल्प को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।छत्तीसगढ़ी अस्मिता और सम्मान की लड़ाई :संगठन…
शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न-इस दिन की जायेगी परीक्षा परिणामों की घोषणा… आरंग।विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र के समापन और परीक्षा परिणामों को लेकर संकुल केंद्र खमतराई में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने स्थानीय परीक्षाओं के परिणामों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान कक्षा 1, 2, 3, 4 एवं कक्षा 6, 7 के परीक्षा परिणामों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।आवश्यक सुधारों के बाद प्राचार्य द्वारा परिणामों को अनुमोदित किया गया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा परिणाम घोषित…
आरंग में नाबालिक से दुष्कर्म-पास्को एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार आरंग।आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम फरफौद में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत युवक को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते बताया कि दिनांक 23 अप्रेल को सुबह माता-पिता के काम पर जाने के बाद आरोपी सागर धीवर 20 वर्ष ने घर में अकेली रह रही नाबालिक बालिका को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनो के घर लौटने पर भाई ने मां को घटना की जानकारी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना आरंग पुलिस…
आज 25 अप्रेल को शीतला मंदिर में गूंजेंगा गौ माता के जयकारे-भव्य ‘गौ सेवा आरती’ में आप होइये शामिल… आरंग। राष्ट्रव्यापी गौ सेवा समर्पण अभियान के तहत शीतला मंदिर परिसर में आज 25 अप्रेल शनिवार को भव्य गौ माता आरती एवं भजन का विशेष आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के द्वारा आम जनमानस में गौ माता के प्रति जागरूकता पैदा करना और समाज में यह संदेश प्रसारित करना है कि गाय केवल एक ‘पशु धन’ नहीं, बल्कि पर्यावरण की समृद्धि और जीव मात्र के पोषण का आधार है।आज माँ शीतला मंदिर परिसर में गौ सेवकों और श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय…
ब्रेकिंग्-बिना पूर्व घोषणा के इस कारण से शराब दुकाने हुई ड्राई-शराब के लिए भटके शराब के शौकीन… आरंग। भीषण गर्मी में जहाँ लोग पानी के लिए परेशान है वही अब शराब के शौकीन भी शराब के लिए तरस रहे है।आरंग तथा क्षेत्र में शराब की कमी से दुकानों में शराब नही मिलने की बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब की कमी के चलते शराब के शौकीन लोग भी भटकने के लिए मजबूर हो गए है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के उत्पादन प्रभावित होने से अंग्रेजी तथा देशी शराब की सप्लॉई नियमित नही हो पा रही…
गाँव के इस युवक ने अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान की परीक्षा में फहराया परचम आरंग। आरंग विकासखंड के अंतर्गत आने वाले छोटे से गाँव नारा की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने को तैयार है। यहाँ के कर्मठ युवा आकाश चंद्राकर ने खेल जगत के बेहद प्रतिष्ठित संस्थान NSNIS पटियाला में आयोजित ASCA Level-2 (ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एसोसिएशन) की व्यावहारिक परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर अपनी मेहनत और खेल विज्ञान के प्रति अटूट समर्पण को सिद्ध कर दिया है। आकाश की यह उपलब्धि न केवल उनके गांव के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के खेल जगत के लिए एक गौरवपूर्ण…
आरंग विधानसभा एनएसयूआई संगठन का विस्तार-देखिये किसे मिली महासचिव की जिम्मेदारी… आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का संगठन लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में देर रात संगठन विस्तार करते हुए विधानसभा स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसे आगामी कार्ययोजना और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।यह नियुक्तियां नीरज पांडे, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया तथा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी की सहमति से की गईं। आरंग विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोसले ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते…
