श्री रामचरितमानस महायज्ञ-तैयारी हेतु कल 26 अप्रेल को यहां होगी बैठक…
आरंग।आरंग नगर की पुण्यभूमि पर आगामी आयोजित होने जा रहे श्री रामचरितमानस महायज्ञ के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारी हेतु दिनांक 26 अप्रैल 2026, रविवार सायंकाल 5:00 बजे श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण, बागेश्वर पारा, आरंग में सर्व सनातनी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में महायज्ञ आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं की समीक्षा, समाजजनों से सहयोग, धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू क्रियान्वयन हेतु श्री रामचरितमानस महायज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दायित्व एवं कार्यभार सौंपा जाएगा। उक्त बैठक में नगर के समस्त समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी सज्जन, जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, युवा वर्ग, मातृशक्ति एवं सनातन समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



