Author: Vinod Gupta
कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर,काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज… आरंग।आरंग जन सेवा समिति एवं राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट कमेटी, आरंग के संयुक्त तत्वाधान में आज 22 अप्रैल 2026 से 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर परिसर, आरंग में किया जा रहा है।जिसमे एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टिक-मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से लोगो के स्वास्थ की जाँच कर परामर्श दिए जाएंगे। शिविर 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) से 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) प्रतिदिन सुबह: 8:30 बजे से 1:00 बजे तक तथा शाम: 3:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। शिविर में उपलब्ध उपचार (बिना…
जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे आरंग। आज मंगलवार को आयोजित जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने बैठक में जमीन आवंटन से लेकर पेयजल, किसानों और पंचायतों से जुड़े विषयों पर सरकार को घेरते हुए तीखी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के दबाव में काम कर रही है और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।बैठक में चन्द्राकर ने रीवा क्षेत्र में लगातार बनी हुई पेयजल समस्या…
भीषण सड़क हादसा-दो दोस्तों की दर्दनाक मौत-सड़क सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल खोल आरंग। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जिसने दो परिवारों की खुशियाँ उजाड़ दीं। सरीखेड़ी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण भिड़ंत में दोनों युवकों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार, मृतक गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह ‘सिब्बल ग्रीन’ से अपना काम खत्म कर…
पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन… आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड नंबर 03 में पार्षद नरेंद्र लोधी के द्वारा अपने निधि से ठाकुरदिया तालाब पार मे बोर खनन शुरू किया गया है।जिसका भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने श्रीफल तोड़ कर इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।बस्ती वासियो ने बोर खनन की सराहना करते हुए इसे पार्षद निधि का सही उपयोग बताया। भूमि पूजन मे पार्षद संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि एवं S C मोर्चा जिला महामंत्री विक्रम परमार खूबचंद साहू, राज कुमार लोधी,नरेन्द्र साहनी,भागी जलक्षत्री…
गौ सम्मान अभियान में शामिल होने की अपील-27 अप्रेल को आरंग में भी निकाली जाएगी भव्य संकीर्तन यात्रा-सौपेंगे ज्ञापन… आरंग। अखण्ड भारत में गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे 27 अप्रैल को पूरे देश में गो सम्मान दिवस के अवसर पर गोभक्त अपने अपने तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे इसमें मुख्य मांग गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, गौवंश रक्षा हेतु केंद्रीय कानून, भारतवर्ष में गौहत्या पर पूर्ण पाबंदी तथा भारत के प्रत्येक प्रांत में एक चारागाह की व्यवस्था शामिल है।इसी कड़ी में दानवीर मोरध्वज की पावन नगरी आरंग…
स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष जी स्वामी , जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के निर्देशानुसार तथा सहायक जिला आयुक्त एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय -बोरिद, संकुल मोखला के स्काउट मास्टर होरीलाल पटेल के नेतृत्व में वीरागना अहिल्या बाई होल्कर दल, शहीद वीरनारायण सिंह दल के बच्चों द्वारा अटल चौक में आज राहगीरों और खेत खलिहान से कार्य कर लौट रहे सभी ग्रामीणों बड़े बुजुर्ग, पालकगण एवं बच्चों को आम, पाइन एप्पल, और ब्लूबेरी का मीठा शरबत पिलाया…
अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद आरंग।छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के आह्वान पर जारी असहयोग आंदोलन में 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को आरंग क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों ने भाग लिया।शिक्षा के अधिकार (RTE) के अंतर्गत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि को बढ़ाने की मांग रखी। असहयोग प्रदर्शित करने हेतु विद्यालय के संचालकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।क्षेत्र के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग एवं रीवा, सृजन सोनकर विद्यामंदिर आरंग, सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय आरंग एवं भानसोज, जीवन ज्योति स्कूल…
आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन… आरंग। आंगन बाड़ी केंद्र महामाया प्रथम में आज पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्र में अन्नप्राशन गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड पार्षद खुशबू राकेश शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। अन्नप्राशन गोद भराई कार्यक्रम में गंगा यादव, अंजू यादव, रागनी का गोद भराई का रस्म किया गया वही अन्नप्राशन देवास देवांगन, आदित्य यादव व विद्या आरंभ का प्रमाण पत्र दिया गया। ये बच्चे आंगनबाड़ी से निकल कर स्कुल में प्रवेश करने वाले बच्चे है…
शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष जी स्वामी, जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के निर्देशानुसार तथा जिला सहायक आयुक्त एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में , और विनीता वर्मा व्याख्याता के नेतृत्व में भीषण गर्मी को देखते हुए अपने आदर्श वाक्य सेवा को चरितार्थ करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई द्वारा भिलाई चौक में स्काउट गाइड के बच्चों तोषनी साहू, रागिनी यादव, भावना निर्मलकर, लोकेशवरी साहू, लक्षिता धीवर, मोनालिका चंद्राकर, पूर्वांशी चंद्राकर, पारुलता साहू, यमन साहू, लोकेशवरी साहू, लीना…
सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित रायपुर।16 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित रहेंगी। लोक…
