Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    निर्माणाधीन तीन मंजिला छत से कूदने से एक युवक की मौत-पुलिस जांच में जुटी…

    August 9, 2026

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गौ सम्मान अभियान में शामिल होने की अपील-27 अप्रेल को आरंग में भी निकाली जाएगी भव्य संकीर्तन यात्रा-सौपेंगे ज्ञापन…
    Blog

    गौ सम्मान अभियान में शामिल होने की अपील-27 अप्रेल को आरंग में भी निकाली जाएगी भव्य संकीर्तन यात्रा-सौपेंगे ज्ञापन…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 18, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गौ सम्मान अभियान में शामिल होने की अपील-27 अप्रेल को आरंग में भी निकाली जाएगी भव्य संकीर्तन यात्रा-सौपेंगे ज्ञापन…

    आरंग। अखण्ड भारत में गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे 27 अप्रैल को पूरे देश में गो सम्मान दिवस के अवसर पर गोभक्त अपने अपने तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे इसमें मुख्य मांग गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, गौवंश रक्षा हेतु केंद्रीय कानून, भारतवर्ष में गौहत्या पर पूर्ण पाबंदी तथा भारत के प्रत्येक प्रांत में एक चारागाह की व्यवस्था शामिल है।इसी कड़ी में दानवीर मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में भी 27 अप्रैल को गोभक्त कुमारेश्वर महादेव मंदिर से प्रातः 10 बजे एक संकीर्तन यात्रा निकाल कर इस विषय में आरंग तहसीलदार को एक प्रार्थना पत्र सौंपेंगे इस अभियान से जुड़े राहुल जोशी हरीश दीवान संतोष सोनी संदीप शर्मा भागवत प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान दूजेराम धीवर माणिक लाल मिश्रा आदि ने क्षेत्र के गौभक्तों को बड़ी संख्या में इस गौसम्मान अभियान यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।उन्होंने बताया कि कृषि प्रधान भारतवर्ष में गौ गंगा गीता की बड़ी महिमा है सौ वेदज्ञ ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान देने जो पुण्य की प्राप्ति होती है वही पुण्य एक भूखी गाय को भरपेट चारा खिलाने से प्राप्त होता है। गौमाता के तृप्त होने पर देवता ऋषि पितर सभी तृप्त होते हैं गौमाता की देह में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है इस दृष्टि से एक गौमाता की सेवा पूजा से सभी देवगण प्रसन्न हो जाते हैं गौवंश की सेवा सुरक्षा सम्मान से भारतीय संस्कृति की रक्षा होगी और भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    निर्माणाधीन तीन मंजिला छत से कूदने से एक युवक की मौत-पुलिस जांच में जुटी…

    August 9, 2026

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    निर्माणाधीन तीन मंजिला छत से कूदने से एक युवक की मौत-पुलिस जांच में जुटी…

    Vinod GuptaAugust 9, 20261 Views

    निर्माणाधीन तीन मंजिला छत से कूदने से एक युवक की मौत-पुलिस जांच में जुटी… आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.