लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…
आरंग। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लॉटिंग के शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनाये गए मार्ग को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग पर जेसीबी चलाकर सड़कों को काट दिया है।आपको बता दे की वार्ड क्रमांक 02 गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने स्थित खसरा नंबर 3316, 3317, 3362 और 3363 की करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर बिना वैधानिक अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी। यहां लगभग 60 से 65 प्लॉट काट कर बिक्री की जा रही थी।लगातार शिकायत के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक, इंजीनियर और अन्य कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।नगर पालिका प्रशासन पर कार्रवाई के बजाय कुछ प्लॉटों पर निर्माण के लिए कथित तौर पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाने आरोप भी लगते रहे है। ऐसे में अब देखना होगा की पालिका प्रशासन एक छोटी कार्यवाही कर खाना पूर्ति करती है या आगे और भी बड़ी कार्यवाही करती है।
विनोद गुप्ता-आरंग



