बड़ी खबर-आरंग के इस नहर में मिला 30-35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव-शिनाख्त के प्रयास जारी
आरंग। 06 मई 2026। आज सुबह करीब 9:30 बजे थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम कोसमखुंटा की नहर में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष, ऊंचाई लगभग 5.7 फीट, रंग सांवला व मजबूत कद-काठी का है। शव के ऊपरी हिस्से में कपड़ा नहीं था, हल्के ग्रे रंग की जींस, सिर पर नीला-सफेद स्कार्प और दाहिने हाथ में मौली धागा बंधा मिला। दाढ़ी-मूंछ बढ़ी हुई है और पानी में रहने से शव फूल गया है। पास से मोटरसाइकिल की चाबी बरामद हुई है।प्रथम दृष्टया शव बहकर आया प्रतीत होता है। थाना आरंग पुलिस ने मर्ग कायम कर शिनाख्त हेतु आसपास के थानों में सूचना भेजी है। पहचान होने पर थाना आरंग से संपर्क करें।
विनोद गुप्ता-आरंग



