Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बिलासपुर में महर्षि कश्यप ऋषि जी की प्रतिमा स्थापना को मिली स्वीकृति-समाज द्वारा किया गया आभार व्यक्त
    Blog

    बिलासपुर में महर्षि कश्यप ऋषि जी की प्रतिमा स्थापना को मिली स्वीकृति-समाज द्वारा किया गया आभार व्यक्त

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 6, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर में महर्षि कश्यप ऋषि जी की प्रतिमा स्थापना को मिली स्वीकृति-समाज द्वारा किया गया आभार व्यक्त

    बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर द्वारा सरकंडा रिवरव्यू के पास गुप्ता समाज के आदि पुरुष, गोत्राचार्य महर्षि कश्यप ऋषि जी की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव एम.आई.सी. में पारित कर इस कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है।कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज बिलासपुर के समस्त संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में आज नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास पहुंचकर मूर्ति स्थापना हेतु उनके सफल प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवप्रताप साव, आशीष गुप्ता, सतीश गुप्ता, वैभव गुप्ता, विनोद गुप्ता, मणिशंकर, लक्ष्मी प्रसाद, अश्विनी, रामेश्वर, रामायण, मनोहर, धीरेन्द्र केशरवानी, सुधीर गुप्ता, हेमंत, रघुवीर, बसंत, आदित्य, प्रत्यक्ष, श्रीमती रंजीता, ममता, रेणु, सीमा, रश्मि सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि मूर्ति स्थापना संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। आने वाले दिनों में हम सबको महर्षि कश्यप ऋषि की भव्य प्रतिमा का पूजा करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। समाज के लोगों ने संपूर्ण कसौंधन समाज बिलासपुर की ओर से विधायक अमर अग्रवाल का कोटिशः आभार व्यक्त किया तथा सभी इकाई के अध्यक्षों ने पुष्पहार एवं गुलदस्ता से अभिनन्दन किया। शिवप्रताप साव, सतीश गुप्ता, वैभव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता एवं धिरेन्द्र केशरवानी ने साल श्रीफल से स्वागत करते हुए गजमाला से अभिनन्दन किया तथा विधायक महोदय को समाज के प्रति उनके निराविल स्नेह के लिए कृतज्ञता प्रकट किया तथा बंगाल जीत की बधाई दी । तत्पश्चात् समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अरपा रिवर व्यू पर निर्माणाधीन सरकण्डा जंक्शन प्रस्तावित स्थल को निरीक्षण किया गया। उपरोक्त जानकारी कसौंधन समाज के संयोजक श्री सतीश गुप्ता एवं महेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।आपको बता दे की गुप्ता समाज के आदि पुरुष, गोत्राचार्य महर्षि कश्यप ऋषि जी की प्रतिमा शहर के प्रमुख चौक पर स्थापित करने एवं उनके नाम से नामकरण हेतु वर्षों से समाज द्वारा प्रयास किया जा रहा था जो अब पूर्ण होते दिख रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202676 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.