Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्कूल के शानदार रिजल्ट पर समीक्षा बैठक सम्पन्न-बच्चो को दी बधाई एवं शुभकामनाये…
    Blog

    स्कूल के शानदार रिजल्ट पर समीक्षा बैठक सम्पन्न-बच्चो को दी बधाई एवं शुभकामनाये…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 4, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्कूल के शानदार रिजल्ट पर समीक्षा बैठक सम्पन्न-बच्चो को दी बधाई एवं शुभकामनाये…

    आरंग ।पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल एसएमडीसी की रिजल्ट समीक्षा बैठक में एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने शानदार रिजल्ट के लिए विद्यालय परिवार एवं बच्चों हार्दिक शुभकामनाएं दी है। प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने भी सभी बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। एसएमडीसी सदस्य अनुपनाथ योगी,रेखराज अग्रवाल,महेंद्र सिंह ठाकुर, शब्बीर चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।10 वी और 12 वी परीक्षा परिणाम आरंग नगर में सफलता का पर्याय पी एम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने छ. ग़ . माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10 वीं और 12 वी की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 10 से मेधावी छात्रा कु.रिद्धिमा शर्मा ने गणित में शत प्रतिशत अंकों के साथ कुल 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला मेरिट सूची में भी 9वा स्थान प्राप्त किया। आयुषी साहू 94.17 %अंकों के साथ दूसरे और त्रिशिका साहू 92.33% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त तोमेंद्र चंद्राकर 91.17%, आभा सिंह ठाकुर 91%, सौम्या सोनकर 89.67%, वर्षा साहू 89.33%, युक्ति चंद्राकर 89.33%, दौलत पाल 88.83%, अंकित प्रजापति 88.67%,एवं मोनाली जलछत्री ने गणित में शत प्रतिशत अंक द्वारा 88.33% अंकों साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 वीं में कुल 58 विद्यार्थियों में से 51  प्रथम श्रेणी एवं 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कुल 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक और 28 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए।इसी प्रकार कक्षा12 वी विज्ञान संकाय से कांक्षा वर्मा ने गणित में 94% अंक और फिजिक्स में 95% के साथ कुल 89.83% अंक प्राप्त कर  प्रथम स्थान प्राप्त किया। वूमी चंद्राकर ने 89% अंक के साथ दूसरा और शोभना धीवर ने 88.8% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त हर्षिता प्रजापति 87.8%,प्रखर चंद्राकर 87.4%,सत्यप्रकाश टेंगवार 84.4%, सौम्या साहू 83.8%, तेजस्वी साहू 83.2%, चुनेश पाल 82.4%,याशी चंद्राकर 82.4% तृषा चंद्राकर 82.2% और भूमि चंद्राकर 82% अंक लाकर टॉप 10 में जगह बनाई। विज्ञान संकाय से कुल 39 विद्यार्थियों में से 22 ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए।वाणिज्य संकाय से पोशिका अग्रवाल ने 83% अंकों के साथ प्रथम,उर्वशी खूंटे ने 82% अंकों के साथ द्वितीय और अन्नपूर्णा कश्यप ने 73.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान एवं प्राप्त किया।हिंदी माध्यम में भी विद्यालय का परिणाम अच्छा रहा। कक्षा 10 वीं से भावेश गिलहरे 69.7% (प्रथम)राजकुमार प्रजापति 69.5%(द्वितीय) एवं कपिल गायकवाड़ 64.66% (तृतीय) रहे।12 वी विज्ञान संकाय से टीकम कुमार चेलक 89% प्रथम, संकेत साहू 85.5% द्वितीय और योगेश निर्मलकर 76.4%तीसरे स्थान पर रहे। 12वी कला से शानदार प्रदर्शन करते हुए लोकेश कुमार अजगरा 89.8%प्रथम, गिरधर 78.8% द्वितीय और सूरज कुमार साहू 78.2%तृतीय स्थान पर रहे।12 वी वाणिज्य से खेमू कुमार 79.6% प्रथम विनय कुमार टोंडरे 69.8%द्वितीय और सत्येंद्र कुमार 65.4% तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5वी 8वी परीक्षा परिणाम आरंग की प्रतिष्ठित संस्था पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर में अपना परचम लहराया है। कक्षा 8 वीं के 3 एवं 5वी के 6 विद्यार्थियों ने केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा में नगर के साथ साथ जिला प्रवीण्य सूची में भी अपना नाम अंकित किया है। 8वी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी माध्यम से कुल 48 विद्यार्थियों में से 45 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की जिनमें से 7 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। संस्था की होनहार छात्रा दिशा चंद्राकर ने 98.17%अंक लाकर नगर में प्रथम एवं जिला प्रवीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है । सुहाना चंद्राकर 96.5% अंक के साथ दूसरे एवं रेणुकेश साहू 96% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।शिवानी साहू 94.67%, मयंक साहू 94.33%, शैलेश धीवर 93.17%,अनुष्का रजक 90.67%  आद्या अग्रवाल 88.50% मोक्ष चंद्राकर 87.33% एवं शिरीन मिर्ज़ा 86.83% के साथ विद्यालय में टॉप 10 में जगह बनाई। इसी प्रकार 5 वी बोर्ड परीक्षा में सभी 47 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए । जिनमें से 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।कु. अर्पिता घृतलहरे ने 98%अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम एवं जिला प्रवीण्य सूची में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। भव्या अग्रवाल एवं नव्यांश साहू ने 97.5% अंकों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में दूसरा और जिला प्रवीण्य सूची में 5 वा स्थान प्राप्त किया।  अपर्णा कश्यप 96.5%अंकों के साथ तृतीय स्थान एवं प्रवीण्य सूची में  8 वा स्थान प्राप्त किया वहीं  चेतना साहू 96% और हृदयांश शर्मा 95.5% अंकों के साथ विद्यालय में क्रमशः 4 थे और 5 वे स्थान पर रहे।उन्हें प्रवीण्य सूची में क्रमशः 9 वा और 10 वा स्थान मिला है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202676 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.