Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा कैबिनेट मंत्री का कार्यालय-पुलिस से हुई झूमाझपटी
    Blog

    आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा कैबिनेट मंत्री का कार्यालय-पुलिस से हुई झूमाझपटी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा कैबिनेट मंत्री का कार्यालय-पुलिस से हुई झूमाझपटी

    आरंग। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्षी दल कांग्रेस अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों और प्रशासन की कथित निष्क्रियता के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बावजूद हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब, विशेषकर महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली।आंदोलन का आगाज आरंग के मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित एक विशाल जनसभा से हुआ। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी और विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया।डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने संबोधन में तीखे प्रहार करते हुए कहा:”यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भाजपा के कुशासन के अंत की शुरुआत है। आरंग की पावन धरा पर माफिया राज और अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले, यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी।”

    बैरिकेड्स लांघ मंत्री कार्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ता
    सभा के पश्चात विशाल रैली नेताजी चौक स्थित कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कार्यालय की ओर बढ़ी। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी घेराबंदी की थी और मजबूत बैरिकेड्स लगाए थे। लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं के सामने पुलिस के इंतजाम बौने साबित हुए।नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस घेरे को तोड़ते हुए मंत्री कार्यालय के मुख्य द्वार तक जा पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और झूमाझपटी भी हुई। जनता के वो मुद्दे जिन्हें लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस कांग्रेस ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इन 12 मांगों में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है:-खनिज संपदा की लूट: महानदी में मशीनों के जरिए 24 घंटे हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक और माफियाओं पर एफआईआर की मांग।भू-माफियाओं पर प्रहार:-आरंग नगर पालिका क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाटिंग की जांच और इसमें संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई।अन्नदाता की उपेक्षा:- खेती का सीजन शुरू होते ही खाद-बीज की किल्लत दूर करने और सोसायटियों में पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने की मांग।
    गैस एजेंसी की मनमानी:गिरजा इंडेन गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी बंद करने और सिलेंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की चेतावनी।सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण: राजश्री सद्भावना समिति के सामुदायिक भवन का राजनीतिक दुरुपयोग रोकने की मांग।अघोषित कटौती से त्रस्त जनता: भीषण गर्मी में बिजली की बार-बार कटौती को बंद कर निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था।नशाखोरी के खिलाफ जंग: गली-मोहल्लों में अवैध शराब बेचने वाले कोचियों पर पुलिस की सख्ती।शिक्षा व्यवस्था में सुधार: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में फंड की कमी दूर करने और गिरते शैक्षणिक स्तर को संभालने की मांग।बस स्टैंड विवाद: पुराने बस स्टैंड पर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों को तत्काल पूर्ण करने और ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग।प्रशासनिक उपेक्षा: मंदिर हसौद में तैयार नए तहसील भवन का तत्काल लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित करना।
    ठप पड़ा विकास: चंदखुरी, समोदा और मंदिर हसौद सहित ग्रामीण अंचलों में रुके हुए विकास कार्यों को दोबारा शुरू करने की मांग।भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन: सरकारी दफ्तरों में व्याप्त ‘कमीशनखोरी’ और छोटे व्यापारियों से होने वाली अवैध वसूली पर पूर्ण विराम।
    एकजुटता का संदेश और भविष्य की रणनीति-इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे,ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू सहित कांग्रेस पार्षद गण और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रदर्शन के जरिए डॉ. शिवकुमार डहरिया ने न केवल अपनी संगठनात्मक क्षमता दिखाई है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आरंग में कांग्रेस एकजुट है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.