Author: Vinod Gupta
ब्रेकिंग्-मारपीट करने वाले गौ सेवक के खिलाफ सड़क पर उतरा सतनामी समाज-थाने में प्रदर्शन-अतिरिक्त पुलिस बल तैनात… आरंग।गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर समाज के एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में आरंग थाने के बाहर एकत्र हो कर प्रदर्शन करने पहुचे है। स्थिति को देखते हुए आरंग थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे एक वाहन को पकड़ा गया था। इसी मामले को लेकर गौ सेवक गोल्डी शर्मा ने ग्राम…
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी छोड़ा पायलट एवं फॉलो गाड़ियां…
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी छोड़ा पायलट एवं फॉलो गाड़ियां… आरंग।छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पायलट, फॉलो गाड़ी या प्रोटोकाल का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मैंने स्थिति सामान्य होते तक कुछ अति अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर कोई पायलट या फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल उपयोग नहीं करूँगा। उल्लेखनीय है ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत अपनी जरूरतों के लिए…
खाद-बीज संकट को लेकर किसानों ने किया इस सोसायटी का घेराव-मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आरंग। खाद, बीज और डीजल संकट से परेशान किसानों का आक्रोश शुक्रवार को भानसोज सोसायटी में फूट पड़ा, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने सोसायटी का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने खेती के समय खाद-बीज की कमी पर गहरी नाराजगी जताई।आंदोलन में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता वतन चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आज खाद, बीज और…
भव्य कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा वेदी पूजन के साथ आरम्भ हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन आरंग। धर्मनगरी आरंग के अग्रसेन चौक स्थित सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय परिसर में योगी परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की इस पावन त्रिवेणी में गोता लगाने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता कथा स्थल पर पहुंच रही है। आयोजन के प्रथम दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन संपन्न हुआ। प्रथम दिन की कथा में भक्तों ने…
सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी-शिवसेना ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला आरंग। सनातन धर्म के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा में विवादित बयान व सनातन धर्म को समाप्त करने जैसे बयान के विरोध में शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत समोदा में विधानसभा पदाधिकारी मोहित चक्रधारी के नेतृत्व में नारेबाजी कर उदयनिधी स्टालिन का पुतला दहन किया गया। शिवसेना के पदाधिकारी ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और उनके विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहित चक्रधारी,…
कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बना “अपना घर” — इंटास फाउंडेशन की मानवीय पहल रायपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आर्थिक रूप से भी मरीज एवं उनके परिवार को प्रभावित करती है। ऐसे कठिन समय में यदि किसी मरीज को सहारा, सुरक्षा और अपनापन मिल जाए, तो उपचार की राह थोड़ी आसान हो जाती है। इसी उद्देश्य के साथ वर्ष 2023 से रायपुर में इंटास फाउंडेशन के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत “अपना घर” संचालित किया जा रहा है, जो जरूरतमंद कैंसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने…
बिना ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं में बनीं स्कूल टॉपर-यहाँ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान आरंग। प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे मंदिरहसौद की होनहार छात्रा मौलश्री (मौली) सिन्हा ने सच कर दिखाया है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में मौलश्री ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए क्षेत्र और परिवार का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने बिना किसी बाहरी कोचिंग या ट्यूशन के, केवल स्व-अध्ययन के दम पर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।नया रायपुर स्थित आदर्श इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मौलश्री सिन्हा…
चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया
चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ‘बचत अपीलों’ और देश भर में हो रही पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ. डहरिया ने इसे सरकार के आर्थिक दिवालियापन का ‘आधिकारिक दस्तावेज’ करार देते हुए कहा कि अपनी विफलताओं का बोझ आम जनता पर डालना बेहद शर्मनाक है।डॉ. डहरिया ने राहुल गांधी के बयानों का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि पीएम की अपीलें कोई मार्गदर्शन…
निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 8 मई से 14 मई तक निःशुल्क दिव्य मुस्कान समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसका समापन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बच्चों के साथ अपने बचपन के दिन को साझा करते हुए कहा जब हम छोटे-छोटे थे तो भंवरा गिल्ली खेला करते थे, अभी तो बहुत सुंदर समर कैंप का आयोजन होता है, पढ़ाई को प्रथम स्थान बाद में…
रासायनिक खाद की मात्रा कटौती से किसानों में आक्रोश-बड़े आंदोलन की तैयारी को लेकर यहां हुई बैठक… आरंग। कृषि विश्वविद्यालय की सलाह पर एकड़ पीछे रासायनिक खाद की मात्रा में शासन द्वारा कटौती किये जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो रहा । इसका संकेत बीते बुधवार को ग्राम खौली में आहूत किसानों की बैठक में मिला । अल्प सूचना पर आहूत इस बैठक में मौजूद किसानों ने इसकी वजह से उत्पादन में गिरावट आने व खेती को घाटे की सौदा बन जाने की बात कह शासन – प्रशासन का इस ओर ध्यानाकृष्ट कराने का और अनदेखा करने पर आंदोलनात्मक…
