Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खाद-बीज संकट को लेकर किसानों ने किया इस सोसायटी का घेराव-मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    Blog

    खाद-बीज संकट को लेकर किसानों ने किया इस सोसायटी का घेराव-मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 15, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खाद-बीज संकट को लेकर किसानों ने किया इस सोसायटी का घेराव-मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    आरंग। खाद, बीज और डीजल संकट से परेशान किसानों का आक्रोश शुक्रवार को भानसोज सोसायटी में फूट पड़ा, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने सोसायटी का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने खेती के समय खाद-बीज की कमी पर गहरी नाराजगी जताई।आंदोलन में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता वतन चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आज खाद, बीज और डीजल के लिए दर-दर भटकने मजबूर हैं। खेती का समय नजदीक है, लेकिन सोसायटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं है। किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।वतन चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि सरकार पहले भी किसानों के साथ अन्याय कर चुकी है। वर्ष 2015-16 का दो साल का बोनस किसानों को नहीं मिलने के कारण भाजपा को जनता ने केवल 15 सीटों पर समेट दिया था। अब फिर वही स्थिति बनाई जा रही है। खाद-बीज और पेट्रोल-डीजल का कृत्रिम संकट पैदा कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द किसानों की समस्या दूर नहीं की तो आने वाले समय में भाजपा को पांच सीट जीतना भी मुश्किल हो जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को जरूरी संसाधन तक समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।आंदोलन में किसान हरि बंजारे ,उपसरपंच संजीव चन्द्राकर,द्रोण चन्द्राकर,सुखित साहू मोहन साहू,दौलत साहू, दुलार बंजारे,लुमेश चन्द्राकर, उत्तम टंडन,हिरेश चन्द्राकर,पंच निलेश साहू,पंच ओमकार, पंच भगत लहरी,महेंद्र बंजारे सहित दर्जनों किसानों ने भाग लेते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि समय पर खाद-बीज नहीं मिलने से खेती प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है और किसान आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के नाम सहकारी बैंक अध्यक्ष जगमोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने, डीजल संकट दूर करने एवं किसानों को राहत देने की मांग की गई। आंदोलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.