Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भव्य कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा वेदी पूजन के साथ आरम्भ हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन
    Blog

    भव्य कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा वेदी पूजन के साथ आरम्भ हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 15, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भव्य कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा वेदी पूजन के साथ आरम्भ हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन

    आरंग। धर्मनगरी आरंग के अग्रसेन चौक स्थित सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय परिसर में योगी परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की इस पावन त्रिवेणी में गोता लगाने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता कथा स्थल पर पहुंच रही है। आयोजन के प्रथम दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन संपन्न हुआ। प्रथम दिन की कथा में भक्तों ने ‘गोकर्ण उपाख्यान’ का श्रवण कर भागवत महात्म्य को समझा। कथा के द्वितीय दिवस की शुरुआत “श्री हरि राधे-राधे” के मधुर भजनों और संकीर्तन के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भरेगांव (राजनांदगांव) से पधारे सुप्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य पंडित मनोज दुबे जी महाराज ने व्यासपीठ से अमृत वर्षा करते हुए कहा कि कलियुग के दोषों को हरने वाली श्रीहरि की यह कथा ज्ञान भक्ति और वैराग्य का संगम है तथा भक्ति मार्ग का सबसे सुंदर सहज और सरल मार्ग है उन्होंने कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे है इसलिए निर्मल मन से उन्हें पुकारे।द्वितीय दिवस की कथा को आगे बढ़ाते हुए आचार्यश्री दुबे ने राजा परीक्षित जन्म, भगवान वराह अवतार और परम भक्त ध्रुव के पावन चरित्र का अत्यंत मार्मिक और जीवंत वर्णन किया। ध्रुव की अनन्य भक्ति और उनके दृढ़ संकल्प की कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।।इस महायज्ञ के परायणकर्ता कवर्धा से पधारे आचार्य पंडित दीपेश्वर पांडे जी हैं, जिनके सानिध्य में अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य यजमान व आयोजक परिवार के सदस्य—अनुपनाथ योगी, यशोदा योगी, खिलेंद्रनाथ योगी, हेमलता योगी, उमेशनाथ योगी, सुमनलता योगी, वीरेंद्र नाथ योगी, गीतांजलि योगी, जगन्नाथ योगी,भगवती योगी, सुरेंद्रनाथ योगी, अंजू योगी और कोकिला योगी,हेमेंद्रनाथ योगी,रानू योगी,जयप्रकाश योगी, अजय नाथ योगी सहित पूरे योगी परिवार व क्षेत्र के श्रद्धालु श्रोताओं की सराहनीय सहभागिता और गरिमामयी उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.