Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया
    Blog

    चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    आरंग। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ‘बचत अपीलों’ और देश भर में हो रही पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ. डहरिया ने इसे सरकार के आर्थिक दिवालियापन का ‘आधिकारिक दस्तावेज’ करार देते हुए कहा कि अपनी विफलताओं का बोझ आम जनता पर डालना बेहद शर्मनाक है।डॉ. डहरिया ने राहुल गांधी के बयानों का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि पीएम की अपीलें कोई मार्गदर्शन नहीं बल्कि इस बात का सबूत हैं कि देश की अर्थव्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि “जो सरकार ‘अच्छे दिन’ का वादा करके सत्ता में आई थी, वह आज युद्ध और संकट का बहाना बनाकर जनता को बुनियादी जरूरतों—ईंधन, सोना और यात्रा—में कटौती करने का उपदेश दे रही है। यह सीधे तौर पर आम नागरिकों के अधिकारों और उनकी खुशियों पर प्रहार है।”पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी का मुद्दा उठाते हुए डॉ. डहरिया ने एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाँच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद अब सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की तैयारी में है। पूरे देश में ‘स्टॉक की कमी’ का झूठा बहाना बनाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। जैसे ही तेल कंपनियां दाम बढ़ा देंगी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक जादुई रूप से वापस आ जाएगा। यह जनता की जेब काटने का सुनियोजित खेल है। डॉ. डहरिया ने कहा कि अमेरिका – ईरान युद्ध को तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र के पास ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है। सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागकर जनता को त्याग की बलि चढ़ाना चाहती है। एक तरफ पीएम जनता को विदेश यात्रा न करने और बचत की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे खुद लगातार सरकारी खर्च पर शाही विदेशी दौरों का आनंद लेते रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के अपील को उन्हीं के पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक नहीं मान रहे है।यह दोहरा मापदंड निंदनीय है।पूर्व मंत्री ने मांग की है कि प्रधानमंत्री उपदेश देने के बजाय देश के सामने ‘आर्थिक श्वेत पत्र’ रखें और विदेशी मुद्रा भंडार व तेल के वास्तविक स्टॉक की स्थिति स्पष्ट करें।डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्पष्ट लहजे में कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के इस तानाशाही और विफल आर्थिक मॉडल के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। यदि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति तुरंत सुचारू नहीं हुई और कीमतों में बढ़ोतरी कर जनता पर बोझ डाला गया, तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.