आरंग-40 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरंग।22 मई 2026।थाना आरंग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 40 पौवा देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है।22 मई को कृषि मंडी के सामने कलई रोड आरंग के पास से आरोपी मदन मांडले, 55 वर्ष, निवासी बरछा थाना आरंग को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब ‘शेरा’ जब्त की गई।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



