काम की खबर-केंद्रीय विद्यालय आरंग में सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रारंभ-जानिए अंतिम तिथि सहित विस्तृत जानकारी
आरंग। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय ग्रुप केंद्र, सी आर पी एफ़ आरंग में बालवाटिका 1, बालवाटिका -2, बालवाटिका-3, कक्षा 1 से 5 तक में प्रवेश हेतु पंजीकरण आवेदन 16.05.2026 (शनिवार) से लिया जा रहा है।अंतिम तिथि दिनांक 25.05.2026 (सोमवार) दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण हेतु प्रपत्र (Registration form) एवं आवश्यक दस्तावेज़ विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।विधिवत भरे हुए पंजीकरण प्रपत्र को सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की सत्यापित प्रति के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि तक विद्यालय में जमा करना होगा। प्रवेश हेतु पंजीकरण हेतु प्रपत्र (Registration form) लेने व जमा कराने का समय प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक रहेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि के उपरांत किसी भी स्थिति में पंजीकरण प्रपत्र स्वीकार नहीं कियेजायेंगे। इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु अनंतिम सूची दिनांक 06.06.2026 (शनिवार) को जारी की जायेगी।कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के. वि. सं. वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर उपलब्ध प्रवेश दिशानिर्देश 2026-27 के अनुसार किया जाएगा। विद्यालय में नवीन प्रवेश केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार व किसी कक्षा में उपलब्ध नवीनतम रिक्तियों के आधार पर किया जाता है। अतः केवल पंजीकरण मात्र से प्रवेश का अधिकार नहीं होगा | यदि अभिभावक द्वारा पंजीकरण प्रपत्र में गलत / भ्रामक जानकारी दी जाती है तो केवि में प्रवेश प्रकिया के दौरान प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



