श्री रामचरित मानस महायज्ञ की तैयारी पूरी-कल 23 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…
आरंग। धर्म नगरी आरंग में कल 23 मई से होने वाले श्री रामचरित मानस महायज्ञ की तैयारी लगभग पूरा हो गया है। श्री राम चरित मानस महायज्ञ की शुरुवात कल 23 मई को दिव्य कलश यात्रा के साथ होगी। आयोजक समिति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम 04बजे से श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजन अभिषेक कर दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो महामाया मंदिर के पवित्र कुंड से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुचेगी।कलश यात्रा श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर से मछली चौंक लोधी पारा,रामनगर चौक,ब्राह्मण पारा,शीतला मंदिर,महामाया मंदिर,नेताजी चौंक आजाद चौक,पटेल चौंक होते हुए बागेश्वर मंदिर पहुचेगी।मोरध्वज की पावन धरा एवं श्री राम वन गमन मार्ग स्थल श्री बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सप्त दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी दिनांक 23 मई से आरंम्भ होगा जो 30 मई तक चलेगा। अब यह आयोजन श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान की प्रेरणा से सर्व सनातनी समाज आरंग के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।आपको बता दे की भगवान श्री राम चंद्र जी वनवास के समय इस पवित्र स्थान में पधारे थे।यह 114 वाँ पड़ाव स्थल है। ऐसे स्थान में पुरुषोत्तम मास में यह यज्ञ बहुत ही मंगलकारी माना जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



