आरंग में आज जमेगा डांडिया का रंग-‘The Grand Garba’ में गरिमा और स्वर्णा दिवाकर की मौजूदगी बढ़ाएगी शान
आरंग।आरंग के इंडोर स्टेडियम में आज संगीत, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘भक्ति बीट्स, आरंग’ के तत्वावधान में भव्य गरबा उत्सव ‘The Grand Garba’ का आयोजन आज, 11 अक्टूबर को किया जा रहा है, जिसमें शहरभर के गरबा प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस रंगारंग कार्यक्रम में गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जिनके आगमन को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में विशेष उत्सुकता है। इंडोर स्टेडियम में पारंपरिक गरबा, आकर्षक संगीत और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। आयोजकों का उद्देश्य नगरवासियों को मनोरंजन और संस्कृति से भरपूर एक बेहतरीन व यादगार अनुभव प्रदान करना है।आयोजकों ने आरंग के सभी नगरवासियों और गरबा प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य आयोजन में शामिल हों और इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं।
विनोद गुप्ता-आरंग



