Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का राज्य स्तरीय समापन: विद्यार्थियों को दी गई AI तकनीक की जानकारी
    Blog

    आरंग में ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का राज्य स्तरीय समापन: विद्यार्थियों को दी गई AI तकनीक की जानकारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 11, 202633 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131074
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का राज्य स्तरीय समापन: विद्यार्थियों को दी गई AI तकनीक की जानकारी

    आरंग। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय एवं AISECT के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का राज्य स्तरीय औपचारिक समापन 10 अक्टूबर 2026 को आरंग के शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ थीम पर आधारित यह यात्रा देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में युवाओं एवं विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,
    आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, उपाध्यक्ष हिरामन कोसले बीजेपी आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू और अन्य पार्षदगण, एल्डरमेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं आधुनिक तकनीकों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ‘AISECT AI Literacy Mission’ के अंतर्गत विद्यार्थियों को AI की मूल अवधारणाओं, दैनिक जीवन एवं शिक्षा में इसके व्यावहारिक उपयोग, तथा भविष्य में उपलब्ध होने वाली रोजगार और व्यावसायिक संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।अपने संबोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आज के तकनीकी युग में AI एवं आधुनिक कौशल का ज्ञान युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसी पहल विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।विद्यालय एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने इसे तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता विकसित करने की एक सराहनीय पहल बताया, वहीं प्राचार्या श्रीमती संध्या रानी बारिक ने कहा कि AI का यह ज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बेहद मददगार साबित होगा। इस यात्रा के माध्यम से आरंग के युवाओं को नई तकनीकों को समझने और कौशल विकास के अवसरों से जुड़ने का एक उत्कृष्ट मंच प्राप्त हुआ है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    Vinod GuptaOctober 11, 20261 Views

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित आरंग। आज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित
    • रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन
    • आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन
    • अग्रसेन योगासन शाखा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती-वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश
    • 05 वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन का गृह ग्राम में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.