Author: Vinod Gupta
आरंग में नवरात्रि पर भक्ति और उल्लास-स्वस्तिक मित्र मंडल द्वारा भव्य भंडारे का हुआ सफल आयोजन आरंग। नवरात्रि के पावन पर्व पर आरंग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पूर्व नगर पालिका कार्यालय (पुलिस थाना आरंग के सामने) स्थित स्थल पर स्वस्तिक मित्र मंडल के तत्वावधान में 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत पूरी विधि-विधान के साथ की गई। इस दौरान सबसे पहले नौ कन्याओं का पूजन और माता रानी की आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात माँ को…
आध्यात्मिक उल्लास-आरंग में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी का शुभारंभ आरंग।आरंग में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गुड़ियारी पारा आरंग में बुधवार, 14 अक्टूबर से पांच चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का शुभारंभ हो गया है। इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के. के. भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रशेखर साहू और…
आरंग में भव्य आयोजन-श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-कल पंचमी को लगेगा छप्पन भोग-होगा महाआरती और स्मारिका का विमोचन आरंग।छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और राजा मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में स्थित श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर में इस वर्ष माँ दुर्गा की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी सिलसिलें में कल 15 अक्टूबर को पंचमी के पवित्र अवसर पर मंदिर परिसर में कई भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कल पंचमी के पावन अवसर पर माँ दुर्गा को 56 प्रकार…
आरंग में शारदीय नवरात्र पर सजा आध्यात्मिक दरबार-आज से होंगे पांच चैतन्य देवियों के अलौकिक दर्शन आरंग।आरंग के गुड़ियारी पारा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आज यानी बुधवार, 14 अक्टूबर से पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी का भव्य शुभारंभ हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण है। शारदीय नवरात्र के इस पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा देवी और मां काली के साक्षात चैतन्य स्वरूप श्रद्धालुओं के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह पांच दिवसीय दिव्य आयोजन 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर…
30 साल से लंबित वेतन विसंगति दूर करने पर्यवेक्षक संघ ने उठाई आवाज-ऑनलाइन कार्य बंद करने की तैयारी के साथ दी आंदोलन की चेतावनी आरंग।छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षकों की लंबित वेतन विसंगति, ग्रेड-पे सुधार, क्रमोन्नत वेतनमान और पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक संघ ने फिर आवाज बुलंद की है। संघ की प्रांताध्यक्ष ऋतु परिहार ने संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, अटल नगर, नवा रायपुर को पत्र लिखकर मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि एक माह के भीतर मांगें…
अलौकिक नजारा-आरंग के बागेश्वर पारा में बद्रीनाथ धाम की थीम पर बना दुर्गा पंडाल बना आस्था और आकर्षण का केंद्र आरंग।आरंग के बागेश्वर पारा में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर बनाये गए दुर्गा पूजा का पंडाल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माँ चंडी दुर्गोत्सव समिति बागेश्वर पारा द्वारा इस बार पावन श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर की थीम पर भव्य और आकर्षक दुर्गा स्टेज (पंडाल) का निर्माण किया गया है।उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम के इस दिव्य स्वरूप को देखने के लिए आरंग नगर सहित दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और बाबा बद्रीनाथ…
भव्य भक्तिमय जगराता में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-विकास कार्यों के लिए किया 20 लाख रु की घोषणा… आरंग। ग्राम जरौद (उमरिया) में ‘जय माँ कर्मा समिति’ के तत्वावधान में गंगा साहू कृत लोक बयार सांस्कृतिक दल द्वारा जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शिरकत की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास को गति देते हुए 20 लाख रुपये की दो प्रमुख विकास सौगातों का ऐलान किया, जिससे पूरे गांव…
नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वास्तिक मित्र मंडल द्वारा आज भव्य भंडारे का आयोजन आरंग। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वास्तिक मित्र मंडल द्वारा आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन पूर्व नगर पालिका कार्यालय, पुलिस थाना आरंग के सामने संपन्न होगा। आयोजक समिति ने माता रानी की कृपा एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में सभी श्रद्धालु भक्तजनों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है। स्वास्तिक मित्र…
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 के लिए पंजीयन 16 अक्टूबर तक-15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर-यहां होगा पंजीयन… रायपुर।13 अक्टूबर 2026/ युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए रायपुर जिले के युवा कलाकारों का पंजीयन 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों…
“सही करियर का चुनाव, उज्जवल भविष्य की पहचान”-कैरियर गाइडेंस कार्यशाला आरंग।सेजस समोदा मे कैरियर गाइडेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया कैरियर गाइडेंस कार्यशाला कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है विद्यालय की व्याख्याता सुश्री मिताजंलि महनती ने बताया कि उचित कैरियर मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचान कर सही शैक्षणिक एवं व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं विद्यार्थी कक्षा 12वीं के बाद उपलब्ध पाठ्यक्रम का चयन कर उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी…
