Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में शारदीय नवरात्र पर सजा आध्यात्मिक दरबार-आज से होंगे पांच चैतन्य देवियों के अलौकिक दर्शन

    October 14, 2026

    30 साल से लंबित वेतन विसंगति दूर करने पर्यवेक्षक संघ ने उठाई आवाज-ऑनलाइन कार्य बंद करने की तैयारी के साथ दी आंदोलन की चेतावनी

    October 14, 2026

    अलौकिक नजारा-आरंग के बागेश्वर पारा में बद्रीनाथ धाम की थीम पर बना दुर्गा पंडाल बना आस्था और आकर्षण का केंद्र

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»30 साल से लंबित वेतन विसंगति दूर करने पर्यवेक्षक संघ ने उठाई आवाज-ऑनलाइन कार्य बंद करने की तैयारी के साथ दी आंदोलन की चेतावनी
    Blog

    30 साल से लंबित वेतन विसंगति दूर करने पर्यवेक्षक संघ ने उठाई आवाज-ऑनलाइन कार्य बंद करने की तैयारी के साथ दी आंदोलन की चेतावनी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 14, 202645 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    30 साल से लंबित वेतन विसंगति दूर करने पर्यवेक्षक संघ ने उठाई आवाज-ऑनलाइन कार्य बंद करने की तैयारी के साथ दी आंदोलन की चेतावनी

    आरंग।छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षकों की लंबित वेतन विसंगति, ग्रेड-पे सुधार, क्रमोन्नत वेतनमान और पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक संघ ने फिर आवाज बुलंद की है। संघ की प्रांताध्यक्ष ऋतु परिहार ने संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, अटल नगर, नवा रायपुर को पत्र लिखकर मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि एक माह के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर एकदिवसीय और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है।प्रांताध्यक्ष ऋतु परिहार ने पत्र में उल्लेख किया है कि पर्यवेक्षक संघ पिछले 30 वर्षों से वेतन विसंगति, ग्रेड-पे सुधार, क्रमोन्नत वेतनमान और पदोन्नति जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। इस दौरान ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और चरणबद्ध आंदोलनों के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं मिल पाया है।उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2025 को 10 दिवसीय ऑनलाइन हड़ताल के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर वेतन विसंगति को न्यायसंगत एवं जायज मानते हुए शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई है। इससे प्रदेशभर की पर्यवेक्षकों में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है।संघ का कहना है कि पर्यवेक्षक विभागीय दायित्वों का लगातार निर्वहन कर रही हैं, लेकिन समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति और यात्रा भत्ता (टीए) जैसी सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं। पिछले दो वर्षों से कई जिलों में पर्याप्त बजट आवंटन नहीं होने के कारण परेशानियां बढ़ी हैं। संघ ने आशंका जताई है कि आठवां वेतनमान लागू होने पर वेतन विसंगति दूर नहीं होने से पर्यवेक्षकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। समान कार्य के बावजूद वेतन में असमानता कर्मचारियों के बीच स्थायी अंतर पैदा कर सकती है।ऋतु परिहार ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण करना है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होना विडंबनापूर्ण है। संघ की उपाध्यक्ष पूसमति चौहान ने मुनगा एप का विरोध करते हुए कहा कि एप में अब हर माह पौधे की फोटो लेकर डालना है बच्चो और महिलाओं के पोषण स्वास्थ्य शिक्षा की जिम्मेदारी महिला बाल विकास की है तो पौधों से जुड़े वन ,कृषि और उद्यानिकी को उक्त कार्य सौंपा जाना चाहिए ।संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर और महतारी वंदन योजना सहित अन्य ऑनलाइन कार्यों को बंद करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।संघ ने शासन-प्रशासन से मामले की गंभीरता को समझते हुए एक माह के भीतर सभी लंबित मांगों का निराकरण करने की अपील की है साथ ही महिला बाल विकास मंत्री से वेतन विसंगति को लेकर अबकी बार आर या पार की अपील करते हुए मिलने के लिए समय मांगा है सभी पर्यवेक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर की पर्यवेक्षक चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में शारदीय नवरात्र पर सजा आध्यात्मिक दरबार-आज से होंगे पांच चैतन्य देवियों के अलौकिक दर्शन

    October 14, 2026

    अलौकिक नजारा-आरंग के बागेश्वर पारा में बद्रीनाथ धाम की थीम पर बना दुर्गा पंडाल बना आस्था और आकर्षण का केंद्र

    October 14, 2026

    भव्य भक्तिमय जगराता में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-विकास कार्यों के लिए किया 20 लाख रु की घोषणा…

    October 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में शारदीय नवरात्र पर सजा आध्यात्मिक दरबार-आज से होंगे पांच चैतन्य देवियों के अलौकिक दर्शन

    Vinod GuptaOctober 14, 20264 Views

    आरंग में शारदीय नवरात्र पर सजा आध्यात्मिक दरबार-आज से होंगे पांच चैतन्य देवियों के अलौकिक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में शारदीय नवरात्र पर सजा आध्यात्मिक दरबार-आज से होंगे पांच चैतन्य देवियों के अलौकिक दर्शन
    • 30 साल से लंबित वेतन विसंगति दूर करने पर्यवेक्षक संघ ने उठाई आवाज-ऑनलाइन कार्य बंद करने की तैयारी के साथ दी आंदोलन की चेतावनी
    • अलौकिक नजारा-आरंग के बागेश्वर पारा में बद्रीनाथ धाम की थीम पर बना दुर्गा पंडाल बना आस्था और आकर्षण का केंद्र
    • भव्य भक्तिमय जगराता में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-विकास कार्यों के लिए किया 20 लाख रु की घोषणा…
    • नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वास्तिक मित्र मंडल द्वारा आज भव्य भंडारे का आयोजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.