Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बिरबिरा दोहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा-एक वर्ष पूर्व मां की मृत्यु जादू-टोना से होने की शंका पर पड़ोसी ने किया था बुजुर्ग दंपति का कत्ल…
    Blog

    बिरबिरा दोहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा-एक वर्ष पूर्व मां की मृत्यु जादू-टोना से होने की शंका पर पड़ोसी ने किया था बुजुर्ग दंपति का कत्ल…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 11, 2026670 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिरबिरा दोहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा-एक वर्ष पूर्व मां की मृत्यु जादू-टोना से होने की शंका पर पड़ोसी ने किया था बुजुर्ग दंपति का कत्ल…

    आरंग।रायपुर ग्रामीण पुलिस के थाना आरंग पुलिस टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 48 घंटे में सुलझाते हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।ज्ञात हो कि दिनांक 08.10.2026 को ग्राम बिरबिरा सरपंच चम्मन लाल साहू ने थाना आकर सूचना दी कि गांव के सदाशी साहू और पत्नी आसबती साहू की किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के नेतृत्व में टीम फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। मृतकों के शव अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ मिले। इस पर थाना आरंग में अप.क्र. 481/2026 धारा 103(1), 331(7) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान गांव के ही संदेही प्रमोद उर्फ रॉकी पिता सुशील साहू उम्र 22 वर्ष साकिन बिरबिरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी मां की मृत्यु हुई थी, उसे शंका थी कि मृतक दंपति सदाशी और आसबती ने जादू-टोना कर उसकी मां को मारा है। इसी रंजिश को मन में पाल रखा था इस बात की चर्चा वो गांव में करता रहता था साथ ही मृतकों के पास अधिक जमीन और मृतिका के हमेशा सोने-चांदी के जेवर पहने रहने की जानकारी उसे पहले से थी जो कि हत्या के बाद उसने लूट लिया ।जिसके आधार पर दर्ज अपराध में धारा 109(6) bns और छ ग टोनही प्रताड़ना अधि की धारा 4,5 जोड़ी गई है ।आरोपी ने बताया कि दिनांक 06.10.2026 की रात 11.30 बजे घर वाले सो गए तो वह टंगिया और हंसिया लेकर अपने मकान की छत से प्रहलाद साहू की छत पार कर सदाशी के मकान की छत से नीचे उतरा। पहले कमरे में सो रहे सदाशी के सिर पर टंगिया से वार कर हत्या कर दी, फिर दूसरे कमरे में सो रही आसबती के सिर, गले पर टंगिया सेवार और हंसिया से सीने-पेट पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।हत्या के बाद मृतिका के पहने चांदी का कमरबंध, ऐंठी, माला, सोने की खिनवा और घर में रखी अंगूठी, बिछिया, सिक्के लूट लिए। खून लगे हथियारों को नाली में धोकर सफेद बोरी में भरकर तामासिवनी रोड किनारे झाड़ी में छुपा दिया।
    आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया, हंसिया, खून लगी जींस पेंट और लूटे गए समस्त सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    Vinod GuptaOctober 11, 20261 Views

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित आरंग। आज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित
    • रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन
    • आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन
    • अग्रसेन योगासन शाखा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती-वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश
    • 05 वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन का गृह ग्राम में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.