Author: Khabar Chhattisgarh News
पीएमश्री योजना अंतर्गत चयनित स्कुल में हुआ न्यौता भोजन का आयोजन… आरंग।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विकासखण्ड आरंग के ग्राम भानसोज में पीएमश्री योजना अंतर्गत चयनित शासकीय प्राथमिक शाला भानसोज में न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग व कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। अतिरिक्त…
पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत वत्स प्रदर्शनी का आयोजन ग्राम आलेखूटा में हुआ सम्पन्न नवापारा-राजिम।ग्राम आलेखूंटा विकासखंड अभनपुर में दिनांक 19.02.2024 को पशुधन विकास विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान से उत्पादित उन्नत वत्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर, डॉ. एस. एल. उइके के निर्देशन में चलित चिकित्सा इकाई रायपुर, मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई अभनपुर एवं गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से ग्राम आलेखूंटा के पशुपालकों को विभागीय जानकारी एवं पशुपालन की उन्नत तकनीक से अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में ग्राम के 60 पशुपालक उपस्थित हुए। प्रदर्शनी में उन्नत नस्ल के 52 वत्सों का प्रदर्शन किया…
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यहां रक्तदान शिविर का आयोजन… आरंग।कल 21 फ़रवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आरंग विधानसभा के तत्वाधान में रक्त दान शिविर आयोजन भारतीय जनता पार्टी विधानसभा- कार्यालय नेता जी चौक आरंग में किया गया हैं।आरंग मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे आरम्भ होगा जिसमे आरंग मंडल में निवासरत भाजयुमो प्रदेश एवम जिला के पदाधिकारी, कार्यसमिती सदस्य, मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिती सदस्य एवम सभी कार्यकर्त्ता गण शामिल होंगे। विनोद…
विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार-विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच ने सबको किया प्रभावित…. आरंग। आज मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के शैक्षिक हाल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग एन पी कुर्रे एवं विकासखंड केंद्र स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा के संयुक्त निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रोजेक्ट, चलित मॉडल, विज्ञान नाटिका, क्विज प्रतियोगिता के द्वारा प्रस्तुत करते हुए सभी को प्रभावित किया, विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं विज्ञान दोनों पर…
रायपुर : महतारी वंदन योजना : हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली बार मार्च माह में आएगी राशि आवेदनों के सत्यापन के बाद दावा आपत्ति ली जाएगी दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची होगी जारी प्रथम चरण के बाद अगले चरण में आवेदन करने का फिर मिलेगा अवसर रायपुर, 20 फरवरी 2024 महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अनंतिम सूची जारी की जाएगी। अनंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा…
बड़ी खबर-इन मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया SDM कार्यालय का सांकेतिक घेराव-सौपा ज्ञापन आरंग। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने छ. सूत्री मांग को लेकर इंदिरा चौक से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद आरंग विधानसभा में लूट खसोट और भ्रष्टाचार के गतिविधियों का आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौपा गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिह साहू ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार आते ही आरंग में खुलकर भ्रष्टाचार और अवैध रेत खनन गुंडाराज अपराध बढ़ गये है…
महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी… एक ही नाम और जाति के दो आवेदक….. मेरिट लिस्ट में आए दूसरे नंबर की आवेदिका का हुआ चयन…. मेरिट लिस्ट में प्रथम आने वाले अवेदिका ने किया कलेक्टर से शिकायत…. महासमुंद/जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा निकाली गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती मामले में गड़बड़ी का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत अवेदिका ने जन चौपाल में दो बार कर चुकी हैं बाद शिकायत का निवारण नहीं हुआ है। सोमवार को आयोजित जन चौपाल में बसना ब्लॉक के कुम्हारी अंतर्गत ग्राम कर्राभौना की महिला रूपा खूंटे ने…
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी,अभ्यर्थी व्यापम के वेबसाईट पर लॉगिन कर देख सकते है अपना रिजल्ट रायपुर, 19 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in, https://vyapamaar.cgstate.gov.in एवं https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html पर स्वयं का परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते है। गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया, जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापम ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में…
ब्रेकिंग-स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन रायपुर।19 फरवरी 2024/ स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया है कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हड़ताल अवधि 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक की अनुपस्थित अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाए।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों…
शिवाजी जयंती-रक्तदान शिविर में इतने युवकों ने किया रक्तदान-सभी रक्तदाताओं का किया गया सम्मान… आरंग। हिंदू स्वराज के संथापक ,परम योद्धा ,अद्भुत साहस ब शौर्य के प्रतीक ,कुशल प्रशासक और धर्म के प्रति समर्पित शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवसेना आरंग विधानसभा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे शिवसेनिको एवम आरंग के युवाओ द्वारा कुल 25 यूनिट रक्त दान किया गया । सभी रक्तदाताओ को शिवसैनिकों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा बल्ड बैंक द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राय, शिवसेना जिला महासचिव…
