Author: Khabar Chhattisgarh News

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुर्गा चौधरी नाम की महिला की हत्या के आरोप में उनके पति और बेटी को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा चौधरी शराब पीने की लत की शिकार थीं। कई बार पति और बेटी ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी। इसी विवाद के कारण 29 दिसंबर की रात पति और बेटी ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर आई है। शराब घोटाल में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन्य बघेल को जमानत मिल गयी है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर ली है। उल्लेखनीय है कि, 18 जुलाई को ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से भी लग चुका था झटका उल्लेखनीय है कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिसमें CBI और ED की जांच की शक्तियों और उसके अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई थी।…

Read More

New Year Liquor Sales Record: नए साल के जश्न में डूबे भारत ने इस बार शराब की सेल के मामले में पिछले सभी आंकड़े पीछे छोड़ दिए हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शराब से होने वाली आय में उनका कोई मुकाबला नहीं है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 31 दिसंबर की रात सैकड़ों करोड़ की शराब गटक ली गई। दिल्ली-नोएडा राजधानी दिल्ली में नए साल के मौके पर करीब 400 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अनुमान है। वहीं नोएडा में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के बीच करीब…

Read More

अयोध्या – अयोध्या में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया। शहर के कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बने सरयू नदी के पुल से बहराइच जिले के SBI ब्रांच मैनेजर ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और शाम तक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैंक मैनेजर की पहचान मृतक बैंक मैनेजर की पहचान रामबाबू सोनी (39) के रूप में हुई है। वे गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र स्थित जवाहर नगर के निवासी थे। रामबाबू बहराइच जिले में SBI की शाखा…

Read More

Wolf Moon 2026: नए साल की शुरुआत आपके लिए काफी रोमांचक होने वाली है। 3 जनवरी की रात को आसामान में इस साल की पहली पूर्णिमा का चांद नजर आएगा, जिसे ‘वुल्फ मून’ कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा न केवल बड़ा दिखेगा, बल्कि इसकी चमक भी आम दिनों से कहीं अधिक होगी। इस घटना के पीछे ऐतिहासिक कारण हैं। क्यों कहा जाता है इसे ‘वुल्फ मून’? खगोलविदों के अनुसार जनवरी की पूर्णिमा को वुल्फ मून कहने के पीछे ऐतिहासिक कारण हैं। प्राचीन काल में उत्तरी गोलार्ध में कड़ाके की ठंड के दौरान इस समय भूखे भेड़ियों के झुंडों के चिल्लाने की…

Read More

दिल्ली- आयुष्मान भारत योजना में अब एक बड़ा परिवर्तन किया गया है। अब नए आयुष्मान कार्ड केवल आधार आधारित ई-केवाईसी (ऑनलाइन-केवाईसी) पूरी होने के बाद ही जारी किए जाएंगे। यह कदम योजना की पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी कार्डों की रोकथाम के लिए उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने इसके लिए बेनिफिशरी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (BIS-2.0) को लागू किया है। इस नई प्रणाली के तहत सभी लाभार्थियों की पहचान अनिवार्य रूप से आधार ई-केवाईसी के माध्यम से सत्यापित होगी। नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंदइस व्यवस्था के लागू होने के साथ ही आयुष्मान कार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने (एड…

Read More

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार द्वारा कराए गए एक आधिकारिक सर्वेक्षण में EVM को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार राज्य की एक बड़ी आबादी चुनावी प्रक्रिया और वोटिंग मशीनों को पूरी तरह सटीक और भरोसेमंद मानती है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी लगातार ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं। ईवीएम हुई जीत नागरिकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार का मूल्यांकन’ नामक इस सर्वे में जनता का रुख साफ दिखा। इस सर्वेक्षण में 83.61% लोग ईवीएम को विश्वसनीय मानते हैं। जबकि 69.39% उत्तरदाताओं का मानना है कि…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर विपुल कुमार गुप्ता को उपमुख्यमंत्री साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद से हटा दिया है। उन्हें उनके मूल विभाग/कार्यालय में वापस भेजा गया है। वहीं जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। देखें आदेश

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा उपस्थित थे। उल्लखेनीय है कि रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। साहित्य उत्सव में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों, समीक्षकों एवं पाठकों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य तथा नई पीढ़ी के रचनाकारों से जुड़े विषयों पर विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने ऑडियो संदेश में सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जो मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में “महतारी” का स्थान सर्वोच्च है। नारी शक्ति त्याग, संस्कार, श्रम और नेतृत्व की प्रतीक है। महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से समाज के सभी क्षेत्रों में मातृशक्ति के योगदान को राष्ट्रीय और वैश्विक पटल…

Read More