Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026

    आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी… एक ही नाम और जाति के दो आवेदक….. मेरिट लिस्ट में आए दूसरे नंबर की आवेदिका का हुआ चयन…. मेरिट लिस्ट में प्रथम आने वाले अवेदिका ने किया कलेक्टर से शिकायत….
    Blog

    महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी… एक ही नाम और जाति के दो आवेदक….. मेरिट लिस्ट में आए दूसरे नंबर की आवेदिका का हुआ चयन…. मेरिट लिस्ट में प्रथम आने वाले अवेदिका ने किया कलेक्टर से शिकायत….

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 20, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी… एक ही नाम और जाति के दो आवेदक….. मेरिट लिस्ट में आए दूसरे नंबर की आवेदिका का हुआ चयन…. मेरिट लिस्ट में प्रथम आने वाले अवेदिका ने किया कलेक्टर से शिकायत….

    महासमुंद/जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा निकाली गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती मामले में गड़बड़ी का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत अवेदिका ने जन चौपाल में दो बार कर चुकी हैं बाद शिकायत का निवारण नहीं हुआ है। सोमवार को आयोजित जन चौपाल में बसना ब्लॉक के कुम्हारी अंतर्गत ग्राम कर्राभौना की महिला रूपा खूंटे ने आंगनबाड़ी सहायिका पद की नियुक्ति को लेकर कलेक्टर से शिकायत किया है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कुम्हारी अंतर्गत कर्रा भौना मे आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र संपूर्ण दस्तावेज की जानकारी सहित प्रस्तुत किया गया था जिसमें प्राविधिक मेरिट सूची आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था वही मेरिट लिस्ट के आधार पर मेरा चयन हेतु लिस्ट भी जारी किया गया था किंतु मुझे आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति का आदेश जारी न कर मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर दर्ज अवेदिका रूपा खूंटे पति कार्तिक राम खूंटे की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। जो नियम विरुद्ध व विधि विरुद्ध है।

    कार्यालय परियोजना अधिकारी के द्वारा निकाला गया था भर्ती………

    कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बसना जिला महासमुंद के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र की सूचना दिनांक 14 दिसंबर 2023 को जारी हुआ था। 14 दिसंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय बसना में आवेदन करना था जिसके अंतर्गत 15 ग्राम पंचायत के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था।

    ग्राम कर्राभौना मे एक ही नाम और जाति के दोनो है आवेदिका……

    विभाग द्वारा जारी प्राविधिक मेरिट सूची आंगनबाड़ी सहायिका में स्पष्ट रूप से ग्राम कर्राभौना मैं श्रीमती रूपा खूंटे पति श्री दीपक खूंटे का नाम 63.28 प्राप्तांक के साथ प्रथम स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर श्रीमती रूपा खूंटे पति श्री कार्तिक खूंटे जिसका प्राप्तांक 58.33 है जिसका चयन आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए विभाग द्वारा किया गया है।

    परियोजना अधिकारी ने कहा गरीबी रेखा से अंक बढ़ाकर किए हैं द्वितीय स्थान से प्रथम स्थान में नियुक्तिनियुक्ति. .. नियम में कहां है की दावा आपत्ति के समय नहीं बढ़ेंगे अंक…

    आवेदिका रूपा खूंटे पति दीपक खूंटे ने बताया कि इस संबंध में जब जानकारी परियोजना अधिकारी चंद्रहास नाग के पास गए तो उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा कार्ड के आधार पर उनका अंक बढ़कर नियुक्ति किए हैं। जबकि आवेदन पत्र के लिए जारी निर्देश में स्पष्ट रूप से लिखे हैं की दावा आपत्ति के समय अंक नहीं बढ़ाया जाएगा।

    परियोजना अधिकारी चंद्रहास नाग ने कहा…….

    वही इस पूरे मामले पर परियोजना अधिकारी चंद्रहास नाग ने बताया कि आवेदन में 2011 की जनगणना के अनुसार गरीबी रेखा कार्ड मंगाये थे जनपद ने 2002 का जारी कर दिए थे। वही दोनों ही अवेदिका के द्वारा गरीबी रेखा कार्ड जमा करने के सवाल पर ऑफिस जाकर देखने की बात कह रहे है। दावा आपत्ति के समय अंक बढ़ाने की बात पर कहा कि अगर शिकायत कर्ता अवेदिका गरीबी रेखा कार्ड दे देती तो उनका भी अंक बढ़ाया जाता।

    जिले के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी ने कहा प्रतिवेदन मंगाए है…..

    वही इस पूरे मामले पर महिला बाल विकास अधिकारी समीर पांडे ने बताया कि जन चौपाल के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुआ है शिकायत के संबंध में संबंधित परियोजना अधिकारी से प्रतिवेदन मांगा है प्रतिवेदन आने के बाद ही वस्तु स्थिति स्पष्ट हो पायेगी और नियम से ही काम होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026

    आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम

    November 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    Vinod GuptaNovember 6, 20268 Views

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Sorry, there was a YouTube error.
    Recent Posts
    • सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन
    • अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान
    • आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम
    • आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई-की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना
    • शिक्षकों की लापरवाही पड़ेगी भारी-‘प्रशस्त’ व ‘लइका चिन्हारी’ ऐप में दिव्यांग बच्चों का डाटा छिपाया तो लगेगा 5 लाख तक जुर्माना
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.